
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन (Madhya Pradesh Congress Organization) में बड़ा बदलाव हुआ है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश कांग्रेस की मीडिया कमेटी (MP Congress Media Committee) को भंग कर दिया गया है। सभी प्रवक्ताओं को उनके कार्यभार से मुक्त कर दिया है। इस आशय का आदेश जारी हो गया है।

दरअसल मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ता अब टैलेंट हंट के जरिए चुने जाएंगे। कार्यमुक्त किए गए प्रवक्ताओं को भी फिर प्रवक्ता बनना है तो इंटरव्यू देना होगा। 5 फरवरी से प्रवक्ताओं को लेकर टैलेंट हंट शुरू होगा। अगली नियुक्ति तक अब मीडिया विभाग द्वारा डिबेट के लिए नेता भेजे जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved