img-fluid

पंजाब : जालंधर में AAP नेता लक्की ओबोराय की हत्या, हमलावरों ने गुरुद्वारे का बाहर मारी 5 गोलियां

February 06, 2026

चंडीगढ़. पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) में आम आदमी पार्टी ( AAP) के नेता लक्की ओबोराय ( Lucky Oberoi) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह सनसनीखेज वारदात मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा (gurdwara) साहिब के बाहर हुई. बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने लक्की ओबोराय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें उनके शरीर में पांच गोलियां लगीं.


  • गंभीर हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद से जालंधर शहर में डर और दहशत का माहौल है. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी.

    पत्नी ने AAP के टिकट पर लड़ा था नगर निगम चुनाव
    पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. जानकारी के अनुसार, लक्की ओबोराय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी की ओर से नगर निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

    लक्की ओबोराय को कैंट हल्का की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा का करीबी बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी है और पूरे मामले की जांच जारी है.

    Share:

  • एलन मस्क की चेतावनी... बोले- 30–36 महीने में पृथ्वी के लिए चुनौती बन सकती है AI की ऊर्जा खपत

    Fri Feb 6 , 2026
    वाशिंगटन। अरबपति उद्यमी एलन मस्क (Billionaire Elon Musk) ने हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artifical Intelligence- AI) को लेकर एक बड़ी चेतावनी दी है। मस्क का कहना है कि अगले दो से तीन साल के भीतर एआई की ऊर्जा खपत (AI Energy Consumption) इतनी बढ़ जाएगी कि पृथ्वी की ऊर्जा संरचना इसे संभालने में सक्षम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved