img-fluid

मुंबई में सनसनीखेज मामला: पिता ही निकला बेटी का रेपिस्ट, DNA टेस्ट से हुआ पर्दाफाश

February 06, 2026

मुम्बई। मुंबई (Mumbai) के कफ परेड इलाके (Cuffe Parade area.) से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 20 साल की मूक-बाधित लड़की (Deaf-Mute Girl) के साथ उसके ही पिता (Father) ने रेप किया और वह गर्भवती हो गई। DNA टेस्ट से यह पुष्टि हुई कि गर्भ में पल रहा बच्चा भी उसी पिता का है। इसके पहले पुलिस ने बच्चे के पिता का पता लगाने के लिए 17 लोगों के DNA टेस्ट करवाए। खुलासे के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामला कैसे सामने आया
सितंबर 2025 में लड़की ने अपनी दादी से पेट में बेचैनी की शिकायत की। मूक-बाधित होने के कारण उसने हाथों के इशारों से अपने पेट में कीड़े रेंगने जैसी तकलीफ बताई। इसके बाद उसे कामा एंड अल्बलेस हॉस्पिटल में जांच के लिए भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि वह पांच महीने की गर्भवती है। हॉस्पिटल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।


  • 17 लोगों का DNA टेस्ट
    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक लड़की ना ही बयान देने में समर्थ थी और ना ही वह बयान देना चाहती थी। इसके बाद पुलिस ने पिता से बात की। पिता ने कहा कि उसे नहीं पता कि उसकी बेटी प्रेग्नेंट कैसे हुई। हालांकि पिता ने शिकायत दर्ज कराने से भी मना कर दिया।

    काउंसलिंग के बाद मानी लड़की
    इसके बाद पुलिस ने महिला की काउंसलिंग करवाई। काउंसलिंग के बाद महिला शिकायत दर्ज कराने को तैयार हो गई। बयान के आधार पर पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पिता सहित 17 संदिग्धों के DNA सैंपल भी लिए, और रेप के आरोपी की पहचान करने के लिए भ्रूण के जेनेटिक डेटा की जांच करवाई।

    पिता ही निकला रेपिस्ट
    जांच में जो नतीजा निकला उससे पुलिस भी दंग रह गई। 27 जनवरी को रिपोर्ट में केवल एक पॉजिटिव मैच सामने आया और लड़की का बाप ही बेटी का रेपिस्ट निकला। लड़की के पेट में बच्चा भी उसी का था। उसने पिछले साल मार्च से लेकर सितंबर तक के बीच अपनी बेटी का रेप किया।

    Share:

  • छत्तीसगढ़ में 8 महिलाओं समेत 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.. 46 लाख का घोषित था इनाम

    Fri Feb 6 , 2026
    बीजापुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर जिले (Bijapur district) में गुरुवार को 12 नक्सलियों (12 Naxalites) ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इन पर कुल 46 लाख रुपए का इनाम था। सरेंडर करने वालों में 8 महिलाएं भी शामिल थीं। ये नक्सली साउथ सब जोनल ब्यूरो के कैडर के सदस्य थे। मुख्य विवरण: सरेंडर करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved