img-fluid

भागीरथपुरा हादसे ने पत्नी के बाद पति को भी छीना, 33वीं मौत

February 06, 2026

इंदौर। भागीरथपुरा जल हादसे से आज एक और मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढक़र 33 हो गई है। आज इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पत्नी की भी इसी हादसे से मौत हुई है। भागीरथपुरा में रहने वाले ननकूराम यादव (70) की आज सुबह मृत्यु हो गई। उनके नाम को लेकर संशय की स्थिति है। कोई उनका नाम हल्कू बता रहा है तो कोई अलकू बता रहा है।


  • उन्हें 9 जनवरी को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उपचार के लिए अरबिंदो अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां पर उनका उपचार चल रहा था। वहीं पर आज उनकी मृत्यु हो गई। क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि भागीरथपुरा के हादसे में पहले उर्मिला यादव की मृत्यु हुई थी, आज उनके पति की मृत्यु हुई है। इस तरह इस हादसे में दोनों पति-पत्नी गुजर गए। उनके बेटे संजय ने बताया कि उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। केवल उल्टी-दस्त के कारण ही अस्पताल में भर्ती किया गया था।

    Share:

  • गोविंदा दिवालिया नहीं, स्कूल और प्राइवेट इवेंट्स में किया डांस सिर्फ प्रोफेशनल वजह से

    Fri Feb 6 , 2026
    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Actor Govinda)पिछले कुछ समय से चर्चाओं में बने हुए हैं कभी उनके नाम फाइनेंशियल संकट (financial crisis)की खबरें आती हैं तो कभी फिल्म इंडस्ट्री (film industry)में उनकी जगह को लेकर तरह-तरह की बातें सुनने को मिलती हैं हाल ही में सोशल मीडिया(social media) पर यह अफवाह फैली कि गोविंदा दिवालिया(Govinda […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved