img-fluid

26 हजार से ज्यादा पशुओं का इलाज, श्वानों में पार्वो इंफेक्शन के मामले ज्यादा

February 11, 2026

पशुपालन विभाग की मोबाइल वेटरनरी यूनिट पहुंची 559 पशुओं के पास

इंदौर। इंदौर (Indore) जिले में पशुपालन विभाग (Animal Husbandry Department) ने बीते महीने 26 हजार से ज्यादा पशुओं (animals) का इलाज किया है। इसमें पशुधन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माने जाने वाले कृत्रिम गर्भाधान (artificial insemination) के मामले ही 6811 हैं। मोबाइल वेटरनरी यूनिट भी इसमें बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका में है।


  • पशुपालन और डेरी विभाग ने इंदौर जिले में केवल जनवरी माह में ही 26060 पशुओं का इलाज किया है। इनमें जिलेभर के पशुपालकों के सभी तरह के पशु शामिल हैं, जिसमें गाय, भैंस, बकरी, भेड़, श्वान, बिल्ली, पक्षी, सूअर से लेकर पोल्ट्री फार्म में होने वाला इलाज तक शामिल है। विभाग ने इनमें से 25665 को औषधि भी प्रदान की है। वहीं बीते महीने जिले में काफी बेहतर मात्रा में कृत्रिम गर्भाधान भी हुए हैं। इनकी संख्या 6811 है। पूरे जिले में मोबाइल वेटरनरी यूनिट ने भी घर-घर पहुंचकर बीते महीने में 559 पशुओं का इलाज किया है। इसमें भी कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा मौजूद है।

    श्वानों का टीकाकरण है जरूरी
    डॉ. दिनकरराव पाटिल, उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं इंदौर ने बताया कि तीनों शासकीय चिकित्सालय में पहुंचने वाले मामलों में अधिकतर पालूत श्वान में पार्वो नामक वायरल इंफेक्शन बीते महीने ज्यादा देखा गया। ये श्वानों में होने वाला अत्यधिक संक्रामक वायरल रोग है। यह आम, लेकिन खतरनाक वायरल बीमारी है। 6 से 20 सप्ताह की उम्र के उन पिल्लों में ज्यादा देखी जाती है, जिन्हें टीका नहीं लगा है। इसलिए श्वानों को समय-समय पर टीके लगवाना बेहद जरूरी है।

    150 रुपए में यूनिट पहुंचेगी घर-आंगन
    गांव-गांव में पशुओं के इलाज के लिए शुरू की गई योजना चलित पशु चिकित्सा इकाई (मोबाइल वेटरनरी यूनिट) पशुओं की चिकित्सा के साथ ही टीकाकरण, दवाइयां और कृत्रिम गर्भधान की सुविधाएं देती है। इंदौर जिले के पास 5 चलित पशु चिकित्सा इकाई है, जिससे जिला मुख्यालय, इंदौर शहर, सांवेर, देपालपुर और महू विकासखंड के पशुपालकों को फायदा मिल रहा है। पशु चिकित्सा केंद्र से 3 किलोमीटर अधिक दूरी पर रहने वाले पशुपालक इसे टोल-फ्री नंबर 1962 पर कॉल करके बुलवा सकते हैं। मोबाइल वेटरनरी यूनिट में पशु चिकित्सक के साथ एक पैरावेट और ड्राइवर कम अटेंडेंट मौजूद होते हैं। इसके लिए 150 रुपए चुकाना होते हैं।

    सबसे ज्यादा मामले पहुंचे छावनी चिकित्सालय
    इंदौर शहर में विभाग तीन शासकीय पशु चिकित्सालय का संचालन करता है। इनमें पशु चिकित्सालय स्नेहलतागंज, पशु चिकित्सालय राजमोहल्ला और पशु चिकित्सालय छावनी शामिल हैं। यहां भी पूरे महीने हजारों केस पहुंचे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा मामले छावनी पशु चिकित्सालय के हैं। छावनी पशु चिकित्सालय में बीते महीने 1800 पशुओं का इलाज किया गया है। स्नेहलतागंज में 1098 और राजमोहल्ला पशु चिकित्सालय में 1382 का इलाज किया गया है। यहां पहुंचने वाले अधिकतर मामले घरेलू पालतुओं के हैं, जिनमें पालतू श्वान ज्यादा हैं। इनमें से कई को इन्हीं अस्पतालों से दवाइयां भी दी गईं।

    Share:

  • दो कल्ट फिल्मों के अगले पार्ट पर मंथन 3 इडियट्स 2 और मुन्नाभाई एमबीबीएस 3 पर बोले राजकुमार हिरानी

    Wed Feb 11 , 2026
    नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा(Hindi cinema) को 3 इडियट्स (3 Idiots)और मुन्नाभाई एमबीबीएस (Munnabhai MBBS)जैसी यादगार फिल्में (memorable films)देने वाले निर्देशक राजकुमार हिरानी(director Rajkumar Hirani) ने अपने अगले प्रोजेक्ट्स(next part) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। लंबे समय से फैंस 3 इडियट्स के सीक्वल और मुन्नाभाई एमबीबीएस के तीसरे पार्ट का इंतजार (waiting)कर रहे थे। अब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved