img-fluid

लाडली बहना योजना पर सदन में घमासान, नए पंजीकरण और 3 हजार राशि पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

February 23, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) विधानसभा (Assembly) में पात्र महिलाओं (Women) को लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) में शामिल किए जाने और राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपये किए जाने का मुद्दा कांग्रेस (Congress) मजबूती के साथ उठाया है। विधायक महेश परमार ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने 3 हजार रुपये देने का वादा किया था। साथ ही 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर महिलाओं के नाम योजना से काटे जा रहे हैं।

इस पर मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि लाड़ली बहनों की राशि को 3000 रुपये करने को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है और इसमें क्रमिक रूप से बढ़ोतरी की जा रही है। सरकार इस विषय को लेकर सजग है और योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। 60 वर्ष की आयु के बाद नाम कटने की स्थिति में उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। विधायक ने इसे बहनों के साथ धोखा बताते हुए कहा कि यह घोषणा सरकार बनाने के लिए की गई थी।


  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सदस्य पूछ रहे हैं कि पात्र महिलाओं के नाम कब जोड़े जाएंगे एक वर्ष में या दो वर्ष में यह स्पष्ट किया जाए। मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि योजना में पात्र महिलाओं के नाम कब जोड़े जाएंगे, यह बताना संभव नहीं है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है और सब कुछ समय के साथ होगा।

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मंत्री अपना जवाब दे चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष पहले कह रहे थे कि राशि कैसे दी जाएगी और योजना बंद हो जाएगी, लेकिन हमारी सरकार लगातार राशि दे रही है। हमने कहा है कि पांच वर्षों में राशि 3000 रुपये तक की जाएगी और सरकार अपना वादा पूरा करेगी।उमंग सिंघार ने पोर्टल पर नए पंजीकरण को लेकर सवाल उठाया कि नए आवेदनों का पंजीकरण कब शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि धीरे-धीरे सब होगा, आप चिंता न करें।

    Share:

  • कांग्रेस विधायकों का भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर प्रदर्शन, इस मुद्दे पर पुनर्विचार की मांग

    Mon Feb 23 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इस समझौते को किसानों के लिए “खतरा” बताते हुए आरोप लगाया कि इससे कृषि मंडियों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved