img-fluid

MP: ग्वालियर में बेटी ने भागकर शादी की तो पिता ने दामाद के घर पर चलवा दी JCB, केस दर्ज

February 26, 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां बेटी (Daughter) ने भाग कर शादी रचाई तो उसका पिता बुलडोजर (Bulldozer) बाबा बनकर दामाद के घर पहुंच गया और उसके घर पर जेसीबी चलाकर पूरे मकान को जमींदोज कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना जिले के घाटीगांव थाना इलाके (Ghatigaon Police Station Area) में सामने आई है, जहां पर एक पिता अपनी बेटी के लव मैरिज करने से इतना नाराज हुआ कि उसने कानून हाथ में लेकर लड़के वालों के घर पर ही जेसीबी चलवा दी। हमलावरों ने ना सिर्फ घर जमीदोज कर दिया, बल्कि गृहस्थी का सामान भी बाहर फेंक दिया। जिसके बाद आरोपियों के डर की वजह से लड़के का पूरा परिवार गांव छोड़कर चला गया। युवक का परिवार अब भी डरा हुआ है और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा है।


  • लड़की के पिता ने बदला लेने के लिए उठाया कदम
    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गंगोली गांव के रहने वाले राम लखन गुर्जर ने हाल ही में सिरोली गांव की एक युवती के साथ भागकर प्रेम विवाह कर लिया था। इस प्रेम विवाह से नाराज लड़की के पिता गिर्राज गुर्जर ने बदला लेने के लिए लड़के के परिवार को निशाना बनाया। इस दौरान युवती का पिता गिर्राज अपने साथियों और जेसीबी मशीन के साथ उनके दरवाजे पर आ धमका। आरोपियों ने पहले गाली गलौज की और फिर घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। देखते ही देखते जेसीबी से पूरे मकान को जमींदोज कर दिया।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
    उधर इस घटना के बारे में घाटीगांव थाना प्रभारी पुरन शर्मा ने बताया है कि प्रेम विवाह के बाद युवती के परिजनों ने लड़के वालों के घर में जमकर तोड़फोड़ की और उसका घर गिरा दिया। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • AI Summit Case: 20 घंटे के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार हिमाचल पुलिस के 'चंगुल' से छुटी दिल्ली पुलिस

    Thu Feb 26 , 2026
    शिमला. नई दिल्ली (New Delhi) में भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में 19 फरवरी को एआई समिट (AI Summit) में शर्टलेस प्रदर्शन करने के आरोपी तीन यूथ वर्करों (Three youth workers) की गिरफ्तारी को लेकर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राजधानी शिमला में खूब हंगामा हुआ. करीब 20 घंटे तक चले इस ड्रामे का अंत गुरुवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved