img-fluid

SC का बड़ा फैसला- कर्जदार और गारंटर पर एक साथ चल सकती है दिवालिया कार्यवाही..

February 27, 2026

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक ही कर्ज के लिए मूल कर्जदार (Original Debtor) और उसके कॉरपोरेट गारंटर (Corporate Guarantor) दोनों के खिलाफ एक साथ दिवालिया की कार्यवाही चलाई जा सकती है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (IBC) के तहत ऐसा कोई वैधानिक प्रतिबंध नहीं है जो वित्तीय कर्जदाता को अपने बकाया की वसूली के लिए समानांतर कार्रवाई शुरू करने से रोकता हो। जस्टिस दत्ता ने 47 पृष्ठ के फैसले की शुरुआत में लिखा, ”न्यायाधीश को मनमाने ढंग से नए नियम बनाने का अधिकार नहीं है….।”

जस्टिस दत्ता ने कहा, ”ऋणदाता द्वारा अपने कर्ज के लिए गारंटी प्राप्त करने के औचित्य को पूरी तरह से समझना उचित जान पड़ता है। आईबीसी के अंतर्गत अधिकारों से संपन्न वित्तीय ऋणदाता को इन अधिकारों का प्रयोग करने में सक्षम होना चाहिए। इसी प्रकार, निर्णय लेने वाले प्राधिकरण का यह दायित्व है कि वह आवेदन की स्वतंत्र रूप से, उसके गुणों के आधार पर जांच करे।”इस फैसले ने भारतीय अनुबंध अधिनियम के उस मूलभूत सिद्धांत की पुष्टि की है जिसमें कहा गया है कि जमानतदार (गारंटर) का दायित्व मूल कर्जदार के दायित्व के बराबर होता है।


  • गारंटर को ऋण चुकाने से छूट नहीं
    इसमें कहा गया कि यदि किसी कर्जदाता को एक दिवाला प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही दूसरी शुरू करने के लिए मजबूर किया जाता है, तो गारंटी का मूल उद्देश्य ही विफल हो जाएगा। फैसले में कहा गया, ”इसका मतलब यह होगा कि अंतरिम अवधि में गारंटर को ऋण चुकाने से छूट मिल जाएगी, जिसका प्रावधान आईबीसी में नहीं है।”

    ICICI बैंक और SBI की अपील स्वीकार
    यह फैसला आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहित प्रमुख वित्तीय संस्थानों द्वारा विभिन्न बुनियादी ढांचा और रियल एस्टेट कंपनियों के खिलाफ दायर अपीलों के एक समूह के बाद आया है। इसने ICICI बैंक और SBI की उन अपीलों को स्वीकार कर लिया, जिनमें पहले गारंटरों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही रोक दी गई थी। इसने कंपनियों के निदेशकों की उन अपीलों को खारिज कर दिया, जिनमें उन्होंने अपनी कंपनियों के खिलाफ समानांतर कार्यवाही रोकने का अनुरोध किया था।

    Share:

  • नेपाल में अगले सप्‍ताह होने हैं चुनाव, भारत या चीन, किसे ज्यादा तवज्जो देगी नई सरकार?

    Fri Feb 27 , 2026
    नई दिल्ली। नेपाल (Nepal) में बीते साल हुए भ्रष्टाचार विरोधी युवा प्रदर्शनों और के पी शर्मा ओली (K P Sharma Oli) की सरकार के पतन के करीब छह महीने बाद अगले सप्ताह आम चुनाव (General Election) होने हैं। सुशीला कार्की (Sushila Karki) के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने 5 मार्च को मतदान की घोषणा की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved