img-fluid

पटवारी के बिगड़े बोल…बिके हुए को सबक सिखाना जरूरी

July 24, 2020


इंदौर। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी के बोल आज फिर बिगड़ गए। उन्होंने एक के बाद एक भाजपा में जाने वाले विधायकों की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनको बातों से समझाना चाहिए जो बातों से नहीं माने तो उनके लिए लातों का भी उपयोग करना चाहिए। पटवारी आज सुबह रेसीडेंसी कोठी में कलेक्टर मनीष सिंह से नगर निगम द्वारा की जा रही ज्यादती के विरोध में मिलने पहुंचे थे। उनके साथ नगर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और विधायक विशाल पटेल भी थे। पटवारी ने बिना नाम लिए कहा कि इनको पहले बातों से समझाओ और फिर जैसी कहावत है वैसा करो। इसके साथ-साथ पटवारी ने निगम द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि सांसद और मंत्री घोड़े पर बैठ जाते हैं, लेकिन प्रशासन उन पर एफ आई आर दर्ज नहीं करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम लोकतांत्रिक तरीके से लोगों के साथ खड़े हैं। ऐसे नीतिगत फैसले लिया जाना चाहिए जिसमें नागरिकों की सुविधा हो। अगर सरकार तानाशाही और हठधर्मिता पर है तो विपक्ष का धर्म है कि हम भी लठ हाथ में ले लेंगे। उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर शहर में ऑड ईवन की तरह वाहन चलाने की बात भी कही।

Share:

  • दुनिया के 20 फीसदी मरीज भारत में

    Fri Jul 24 , 2020
    भारत में हर दिन अब सर्वाधिक कोरोना संक्रमित नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन मिलने वाले मरीजों की संख्या में भारत एक नंबर पर पहुंच गया है। दुनिया में जितने मरीज हैं उनमें से 20 फीसदी अकेले भारत के ही हैं। दुनिया में 1 करोड़ 56 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved