img-fluid

जम्मू-कश्मीर में कार नदी में गिरी, पत्नी समेत हेड कांस्टेबल की मौत, दो बच्चों की हालत गंभीर

March 13, 2026

भदेरवाह। जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के डोडा जिले में शुक्रवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर नदी में गिर जाने से एक पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी की मौत हो गई जबकि उनके दो बच्चे घायल हो गए। घटना भदरवाह के बस्ती गांव के पास की है। भदरवाह के SDPO नवीद काज़ी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब नौ बजे तब हुआ जब वे अपने ‘एसयूवी’ कार से भदेरवाह से बानी जा रहे थे।

SDPO के अनुसार, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गईं। घटनास्थल पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि गाड़ी की आगे की सीटों पर बैठे एक दंपति बेहोश थे, जबकि पीछे की सीटों पर बैठे दो युवक होश में थे, जिन्हें बाद में पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने आगे बताया कि गाड़ी की पिछली सीट पर 21 से 25 साल की उम्र के दो युवक होश में मिले।


  • हेड कांस्टेबल के दो बच्चे गंभीर रूप से घायल
    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भदेरवाह में जिला विशेष शाखा (डीएसबी) के मुख्य आरक्षी जुल्फिकार अली और उनकी पत्नी रेहाना बेगम की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में उनके दो बच्चे – अरशद अहमद (20) और कामरान अहमद (24) घायल हो गए और उन्हें भदेरवाह के उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    सीएम उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जताया शोक
    मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने इस हादसे में घायल हुए दंपति के बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

    वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस हादसे में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”मुझे भदेरवाह के बस्ती गांव के पास हुए उस दुखद सड़क हादसे के बारे में पता चला, जिसमें दुर्भाग्य से जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुख्य आरक्षी जुल्फिकार अली और उनकी पत्नी की जान चली गई। मैंने अभी-अभी डोडा के उपायुक्त कृष्ण लाल से इस हादसे के सिलसिले में बात की है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में घायल हो गये उनके दो बच्चे खतरे से बाहर हैं और प्रभावित परिवार को सभी संभव सहायता मुहैया करायी जा रही है।

    Share:

  • इन ऐप्स से चुटकियों में बुक होगा गैस सिलेंडर, जानें तरीका

    Fri Mar 13 , 2026
    नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका (Iran and United States) के बीच चल रहे युद्ध की वजह से रसोई गैस की किल्लत को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। लोग गैस एजेंसी पर लंबी लाइन लगा रहे हैं। वहीं, इन दिनों स्कैमर्स फर्जी विज्ञापन और मैसेज के जरिए लोगों को गैस बुकिंग के नाम पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved