img-fluid

CM मोहन यादव ने सिंहस्थ के लिए 3600 करोड़ के नए प्रावधान किए, गीता भवन का भूमि-पूजन

March 18, 2026

नई दिल्ली: सिंहस्थ (Simhastha 2026) की दृष्टि से उज्जैन (Ujjain) को 664 करोड़ से अधिक के न भूतो न भविष्यति जैसे विकास कार्यों की सौगात मिली है. चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन को बदनावर से 8 लेन सुपर एक्सप्रेस हाईवे की सौगात दी है. दिल्ली जाने के लिए देवास-इंदौर के पास से सीधे गरोठ हाईवे भी मिला है.

इसके अलावा 3839 करोड़ लागत का नेशनल हाईवे गुजरात के द्वारका से असम में चीन सीमा तक बनेगा. यह एनएच गुजरात के सोमनाथ और उज्जैन के महाकाल को सीधे जोड़ेगा. केंद्रीय केबिनेट ने इसे मंजूरी दी है. यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश चहुंओर प्रगति कर रहा है और मध्यप्रदेश इस विकास यात्रा में हर कदम पर भारत सरकार के साथ है.


  • सिंहस्थ विकास कार्यों के लिए 3600 करोड़ के प्रावधान
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, “उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के मद्देनजर 13.50 करोड़ से अधिक के विकास कार्य जारी हैं. इसके साथ ही वर्ष 2026-27 में 3600 करोड़ के कार्यों के लिए नए प्रावधान किए हैं.”

    उन्होंने कहा, “भगवान मंगलनाथ की कृपा से मंगल बेला में लगभग 664 करोड़ के अलग-अलग कार्यों में नए मार्ग, विक्रम आरओबी, सड़क चौड़ीकरण, नए सीसी रोड भी शामिल हैं. उज्जैन में 77 करोड़ से अधिक लागत के गीता भवन निर्माण के लिए भी भूमि-पूजन किया गया है. प्रदेश में विकास का क्रम जारी है.प्रदेश के नगरीय निकायों में गीता भगवन, गांवों में आदर्श ग्राम, वृंदावन ग्राम बनाए जा रहे हैं.”

    किसान कल्याण वर्ष में उल्लेखनीय कार्य
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, “किसान कल्याण वर्ष 2026 में किसानों की आय बढ़ाने और पशुपालन के माध्यम से दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं. पशुपालन विभाग ने सवा साल में 25 प्रशितक दूध उत्पादन बढ़ाया है. किसानों को 5 से 8 रुपए लीटर अधिक मूल्य का लाभ मिला है.

    प्रदेश में सांदीपनि विद्यालय, पीएम एक्सीलेंस कॉलेज और यूनिवर्सिटी में जरूरी बदलाव किए गए हैं. स्कूली बच्चों को साइकिलें, ड्रेस, किताबें नि:शुल्क वितरित की जा रही हैं. टॉपर बच्चों को स्कूटी, मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप की सौगात मिल रही है. अब प्रदेश के बच्चों को स्कूलों में नि:शुल्क दूध के पैकेट मिलेंगे. इसके लिए माता यशोदा के नाम से नई योजना की शुरुआत की गई है.”

    सांस्कृतिक अभ्युदय का शंखनाद- राज्यपाल
    इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा, “उज्जैन में भव्य गीता भवन सहित करोड़ों की लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन भविष्य के सांस्कृतिक अभ्युदय का शंखनाद है. इंदौर और जबलपुर के बाद आज उज्जैन में भव्य गीता भवन तैयार करने के लिए भूमि-पूजन हुआ है. यह गीता भवन प्रदेशवासियों में सुसंस्कारों का बीजारोपण और सनातन ज्ञान को आगे बढ़ाने वाला दूरदर्शी कदम है.

    यहां युवाओं, शोधार्थियों और नागरिकों को भारतीय ज्ञान परंपरा, दर्शन और संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी. जो समाज में भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान और मूल्यों की परंपरा के विस्तार में सहायक सिद्ध होगा. यह विकास कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास और संकल्प से सिद्धि का प्रतीक है. इन नगरीय विकास योजनाओं से निश्चित रूप से धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी. स्थानीय व्यापार और अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी.”

    Share:

  • ईरान तनाव के बीच भारत की तैयारी, गैस सप्लाई को लेकर बना रहा 600 करोड़ का प्लान

    Wed Mar 18 , 2026
    नई दिल्ली: वेस्ट एशिया (West Asia) में बढ़ते तनाव के कारण पूरी दुनिया में ऊर्जा सप्लाई (Energy supply) को लेकर चिंता बढ़ रही है, लेकिन भारत सरकार (Government of India) ने समय रहते बड़ा कदम उठा लिया है. सरकार एलएनजी के लिए करीब 600 करोड़ रुपये का एक वॉर चेस्ट तैयार कर रही है, जिससे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved