img-fluid

इंदौर: गार्डन से साढ़े 4 लाख का बैग उड़ाने वाले के घर छापा

March 21, 2026

बच्चे से शादी समारोह में चोरी करवाया था बैग, पुलिस ने घोषित किया पांच हजार का इनाम

इंदौर। बाणगंगा थाना (Banganga Police Station) क्षेत्र में विवाह समारोह (marriage ceremony) से बच्चे (Children) के माध्यम से साढ़े चार लाख रुपए से भरा बैग (Bag) चुराने वाले के घर पुलिस ने छापा मारा। हालांकि वह पुलिस के आने के पहले ही भाग गया।


  • कुछ दिन पहले बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित मिलन सुंदरम गार्डन में हरीश झा के बेटे इंद्रजीत की शादी थी। इस दौरान एक नाबालिग स्टेज से 4 लाख 70 हजार से भरा बैग उड़ा ले गया था। डीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि फुटेज के आधार पर बाणगंगा पुलिस की टीम ने राजगढ़ में बोरी थाना क्षेत्र के कडिया गांव में चोरी कराने वाले आरोपी रितिक पिता नीरज के घर पर छापा मारा। वह तो नहीं मिला, लेकिन बैग और पैसा बरामद हो गया। उधर स्टेज के पास से जो बच्चा बैग उठाकर ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, उस बच्चे की भी पहचान हो गई है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि मुख्य आरोपी ऐसे कितने बच्चों से चोरी की वारादतें करवाता है। अब पुलिस ने आरोपी रितिक पर पांच हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं उसके फुटेज जारी किए हैं, ताकि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जा सके। ज्ञात रहे कि शहर में हर साल शादी के सीजन में राजगढ़-ब्यावरा के कडिया गिरोह सक्रिय रहते हैं और चार-पांच वारदातों को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाते हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने पर कई मामलों का खुलासा हो सकता है। उसका पुराना रिकार्ड भी है। वह कडिया गिरोह का सदस्य है।

    Share:

  • इंदौर: पेेड़ से टकराई एंबुलेंस, नशे में धुत चालक भागा वाहन छोडक़र

    Sat Mar 21 , 2026
    इंदौर। देर रात को एक एंबुलेंस (Ambulance) पेड़ (Tree) से जा टकराई। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद एंबुलेंस का चालक (Driver) वहां से भाग गया। सेंट पॉल स्कूल के पास देर रात एक एंबुलेंस का चालक एंबुलेंस को रफ्तार से ले जा रहा था। इस दौरान उसका वाहन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved