img-fluid

मंत्री विजयवर्गीय के करीबी राजेश चौहान सहित इन्दौर के तीन भाजपा नेताओं को मिला स्थान

March 22, 2026

  • पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार की टीम में

इन्दौर। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने अपनी नई टीम की घोषणा की है। इस कार्यकारिणी में इंदौर के तीन भाजपा नेताओं सहित प्रदेशभर से 36 भाजपा नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। शहर में विभिन्न पदों पर सक्रिय रहकर नगर पिछड़ा मोर्चा को नगर अध्यक्ष रहते मजबूती देने वाले प्रकाश राठौर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं मोहित वर्मा को प्रदेश मंत्री पद सौंपा गया है। इन नियुक्तियों में सबसे ज्यादा चर्चा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक और वार्ड क्रमांक 5 के पूर्व पार्षद राजेश चौहान के नाम की रही, जिन्हें प्रदेश मंत्री बनाया गया है। विधानसभा चुनाव के दौरान राजेश चौहान ने मंत्री विजयवर्गीय और आशा विजयवर्गीय के साथ मिलकर महिलाओं के बीच कई महत्वपूर्ण बैठकें की थीं।


  • उस समय कांग्रेस नेता संजय शुक्ला धार्मिक आयोजनों और तीर्थ यात्राओं के माध्यम से महिलाओं में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए थे, लेकिन चौहान द्वारा किए गए संपर्क अभियान का असर चुनाव परिणामों में साफ दिखाई दिया। पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पाटीदार द्वारा घोषित इस टीम में प्रदेशभर से 36 भाजपा नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें शिवराज सिंह चौहान के चचेरे भाई सुरजीत सिंह चौहान सहित 8 उपाध्यक्ष, 2 प्रदेश महामंत्री, 8 प्रदेश मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह-कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रभारी और ‘मन की बात’ प्रभारी जैसे पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

    Share:

  • इंदौर में धड़ाधड़ हो रहे 4 इंची बोरिंग, कई जगह पानी उतरा

    Sun Mar 22 , 2026
    बोरिंग करने वालों के पास फुर्सत नहीं, 10 दिन की वेटिंग बता रहे इंदौर। संभावित पानी की कमी को देखते हुए इंदौर में धड़ाधड़ बोरिंग होना शुरू हेा गए हैं। तकरीबन हर नए मकान पर तो बोरिंग करवाया ही जा रहा है, वहीं पुराने मकानों में 4 इंची बोरिंग करवाकर पानी का दोहन किया जा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved