
डेस्क: पाकिस्तान में शनिवार (21 मार्च) को ईद की नमाज के बाद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सराफी की उसके परिवार वालों ने चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि यह घटना मुरीदके अंतर्गत एक मरकज के पास लश्कर-ए-तैबा के ध्वस्त मुख्यालय के नजदीक हुई है.
खबर के मुताबिक हत्या के पीछे का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन खुफिया सूत्रों को पारिवारिक विवाद का संदेह है. सूत्रों ने बताया कि हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें आतंकी बिलाल जमीन पर बेजान पड़ा दिख रहा है. हालांकि इनकी प्रामाणिकता की पुष्टि होना बाकी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिलाल लश्कर-ए-तैयबा के मुरीदके सेंटर में भर्ती का मुख्य जिम्मेदार था. वो युवाओं की पहचान कर उन्हें बरगलाकर जिहादी एजेंडे का प्रचार करता था. बताया जाता है कि बिलाल का काम लोगों को वैचारिक प्रशिक्षण देकर उनका ब्रेनवॉश करना था, हालांकि भारत में बिलाल की कोई तलाश नहीं थी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved