img-fluid

‘युद्ध हम पर थोपा गया, ये हमारे अस्तित्व की लड़ाई’, पश्चिम एशिया संकट पर ईरान के महावाणिज्य दूत का बयान

March 24, 2026

मुंबई. पश्चिम एशिया (West Asia) में चल रहे संघर्ष के बीच मुंबई (Mumbai) में ईरान (Iran) के महावाणिज्य दूत (Consulate General) सईद रजा मोसायेब मोतलाग (Syed Raza Mosayeb Motlagh) का कहना है कि ईरान पर युद्ध थोपा गया है और अब यह लड़ाई उनके देश के लिए अस्तित्व की लड़ाई है। उन्होंने युद्ध के लिए पूरी तरह से अमेरिका और इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया।


  • उन्होंने दुनिया को दिए संदेश में कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उस पक्ष के साथ बातचीत करके सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए जिसने युद्ध शुरू किया है, और उन्हें आगे ऐसे कदम उठाने से रोकने के लिए मजबूर करना चाहिए। यह मुद्दा सिर्फ ईरान तक ही सीमित नहीं है।’

    ईरानी राजनयिक ने कहा, ‘अतीत में बार-बार देखा गया है कि उन्होंने जिस भी देश को चाहा, उसे तबाह कर दिया, लेकिन आज, उनका सामना एक ऐसे राष्ट्र से है जो पूरी दृढ़ता के साथ उनके विरोध में खड़ा है। इसलिए हम संयुक्त राष्ट्र के चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, सभी देशों से यह अपील करते हैं कि वे उन्हें जवाबदेह ठहराएं, उन्हें जवाब देने के लिए मजबूर करें, और यह सुनिश्चित करें कि वे भविष्य में किसी भी देश के खिलाफ ऐसे एकतरफा कदम दोबारा न उठाएं।’

    Share:

  • जब अमिताभ बच्चन ने टीबी से लड़ी थी जंग, जानिए दर्द, दवाइयों और हिम्मत की ये प्रेरणादायक कहानी

    Tue Mar 24 , 2026
    नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood) के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज 83 साल की उम्र में भी अपनी मेहनत और समर्पण से नई पीढ़ी के लिए मिसाल बने हुए हैं। कई गंभीर बीमारियों (Serious Diseases) से जूझने के बावजूद उन्होंने कभी अपने काम पर इसका असर नहीं पड़ने दिया। करियर के अहम दौर में हुआ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved