img-fluid

MP: मुरैना में भीषण हादसा… अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 दोस्तों को मौत

March 26, 2026

मुरैना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले (Morena district) में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accidents) ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर छौंदा पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवम वर्मा ,विशाल वर्मा और अरुण प्रजापति निवासी रानीपुर के रूप में हुई है।

माता के दर्शन को निकले थे 5 दोस्त, 3 एक्सीडेंट का शिकार
जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर में रहकर मजदूरी का काम करने वाले 5 दोस्त दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर राजस्थान के करौली माता मंदिर दर्शन के लिए बुधवार को ग्वालियर से निकले थे। इसी दौरान मुरैना जिले के छौंदा नदी पुल के पास एक अज्ञात ट्रक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आगे चल रही एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस बाइक पर तीन युवक सवार थे।


  • हादसे के दौरान दूसरी बाइक से पीछे आ रहे अन्य 2 साथियों ने दुर्घटना का शिकार हुए अपने दोस्तों की पहचान की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव के अनुसार दो बाइक पर दोस्त करोली का रहे थे दर्शन के लिए लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया ट्रक को तलाश पुलिस टीम लगी है मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया है

    करौली माता के दर्शन करने जा रहे थे दोस्त
    बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त ग्वालियर से बाइक पर सवार होकर करौली माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उनकी जिंदगी का सफर वहीं खत्म हो गया।

    तीन परिवारों के बुझ गए चिराग
    जानकारी के अनुसार शिवम वर्मा और विशाल वर्मा ग्वालियर में रहकर क्रमशः 10वीं और 11वीं की पढ़ाई कर रहे थे, जबकि अरुण प्रजापति मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। तीनों की मौत से उनके गांव रानीपुर में मातम पसरा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मुरैना जिला अस्पताल के मोर्चुरी हाउस भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

    परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
    घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की समस्या को उजागर कर दिया है।

    Share:

  • बंगाल चुनाव में पारदर्शिता, हिंसा-रहित मतदान पर फोकस, केरल में त्रिपुरा के CM माणिक साहा करेंगे प्रचार

    Thu Mar 26 , 2026
    कोलकाता। चुनाव आयोग (Election Commission) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए तैयारियों को तेज कर दिया है। राज्य के सभी 294 रिटर्निंग ऑफिसर्स को विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें चुनाव प्रक्रिया के हर चरण को सही तरीके से लागू करने पर जोर रखा गया। अधिकारियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved