img-fluid

इंदौर से श्रीगंगानगर के बीच 2 अप्रैल से शुरू होगी सीधी ट्रेन

March 26, 2026

– रेलवे ने समर स्पेशल के रूप में ट्रेन की घोषणा करते हुए शुरू की बुकिंग
– श्रीगंगानगर से हर गुरुवार और इंदौर से हर शुक्रवार को होगी संचालित

इंदौर। इंदौर (Indore) से राजस्थान (Rajasthan) के बीच सफर करने वाले यात्रियों (Passengers) के लिए अच्छी खबर है। इंदौर से श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar) के बीच पहली बार सीधी रेल सेवा शुरू होने जा रही है। रेलवे ने समर स्पेशल (Summer Special) के रूप में इस ट्रेन को चलाने का निर्णय लेते हुए बुकिंग भी शुरू कर दी है। श्रीगंगानगर से यह ट्रेन 2 अप्रैल से और इंदौर से 3 अप्रैल से संचालित होना शुरू होगी।

उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा शुरू की जा रही इस ट्रेन को इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से संचालित किया जाएगा। रेलवे विशेषज्ञ नागेश नामजोशी ने बताया कि 04735/04736 नंबर की यह समर स्पेशल ट्रेन इस रूट पर पहली सीधी सेवा होगी, जिससे मालवा से राजस्थान तक यात्रा आसान हो जाएगी। इससे पहले यात्रियों को इस मार्ग पर सफर के लिए ट्रेन बदलना पड़ती थी।


  • यह होगा शेड्यूल
    गंगानगर-इंदौर (04735)- 2 अप्रैल 2026 से 9 जुलाई 2026 तक हर गुरुवार चलेगी।
    इंदौर-श्रीगंगानगर (04736)- 3 अप्रैल 2026 से 10 जुलाई 2026 तक हर शुक्रवार चलेगी।
    इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से यह ट्रेन दोपहर 1.55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.55 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। वहीं वापसी में श्रीगंगानगर से ट्रेन दोपहर 12.50 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1.55 बजे इंदौर पहुंचेगी।

    गर्मी में यात्रियों को मिलेगी राहत
    रेलवे अधिकारियों के अनुसार गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जिससे यात्रियों को बिना ट्रेन बदले सीधी और सुविधाजनक यात्रा मिल सकेगी। अभी इस मार्ग पर जाने के लिए यात्रियों को भोपाल या कोटा से ट्रेन बदलनी पड़ती थी।

    यह मार्ग और बीच के स्टेशन
    यह ट्रेन इंदौर से निकलकर फतेहाबाद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर, मदनगंज किशनगढ़, किशनगढ़, फुलेरा, रिंगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर शेखावाटी, चूरू, सादुलपुर, तारानगर रोड, नूरसर, एलनाबाद, हनुमानगढ़, सूरतगढ़ होते हुए श्रीगंगानगर तक जाएगी। इससे मालवा और राजस्थान के बीच सीधा रेल कनेक्शन स्थापित होगा। इस ट्रेन के माध्यम से यात्रियों को बीच के भी कई स्टेशनों तक जाने और आने की सुविधा मिलेगी।

    Share:

  • इंदौर : चंदन नगर के लोगों के पास ना नक्शा है ना रजिस्ट्री

    Thu Mar 26 , 2026
    सड़क के अलाइनमेंट का भी लोगों ने किया विरोध, अधिकारियों के साथ होगी बैठक इंदौर। नगर निगम (Municipal council) द्वारा चंदन नगर (Chandan Nagar) क्षेत्र के नागरिकों (Citizens) से उनके मकान का नक्शा और निर्माण की अनुमति मांगी गई है। इन नागरिकों की समस्या यह है कि अवैध कॉलोनी होने के कारण इनमें से किसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved