img-fluid

दुष्कर्म के आरोपी आप विधायक हरमीत पठानमाजरा शिवपुरी से गिरफ्तार, कोर्ट ने किया था भगोड़ा घोषित

March 26, 2026

शिवपुरी। पंजाब के पटियाला की पुलिस ने दो साल पुराने दुष्कर्म केस में छह महीने से फरार चल रहे आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को मध्य प्रदेश के ग्वालियर-शिवपुरी बायपास से गिरफ्तार किया है। वे पंजाब की सनौर सीट से पहली बार विधायक बने थे। भगोड़ा घोषित किए जा चुके विधायक, जो ऑस्ट्रेलिया भाग गए थे, को पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए भारत लौटने के पांच दिन बाद, दो दिन के लगातार ऑपरेशन के बाद पकड़ा है। इस कार्रवाई के दौरान उनके तीन साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। पटियाला पुलिस की टीम सभी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अपने साथ पंजाब ले गई है।

शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि इस संबंध में शिवपुरी पुलिस को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी। हरमीत सिंह पठानमाजरा दो साल पुराने रेप केस में वांछित थे और पिछले छह महीने से फरार चल रहे थे। उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया था।


  • जानकारी के अनुसार, पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वे ऑस्ट्रेलिया भाग गए थे और हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए पांच दिन पहले ही भारत लौटे थे। पटियाला पुलिस ने शिवपुरी जिले में दो दिन के सुनियोजित ऑपरेशन के बाद उन्हें पकड़ा। विधायक को उस समय दबोचा गया, जब वे ग्वालियर से शिवपुरी की ओर आने वाले बायपास हाईवे से गुजर रहे थे।

    पुलिस ने विधायक के साथ मौजूद उनके तीन साथियों को भी हिरासत में लिया है। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी विधायक को कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। इसी कारण इस गिरफ्तारी के दौरान स्थानीय पुलिस को सूचना देना आवश्यक नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि विधायक भगोड़ा घोषित नहीं होते, तो स्थानीय पुलिस को सूचित करना अनिवार्य होता।

    एसएसपी के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई एक सुनियोजित ऑपरेशन का हिस्सा थी, जिसमें दो दिन की लगातार ट्रैकिंग के बाद पुलिस टीम को सफलता मिली। टीम ने सीधे कार्रवाई करते हुए विधायक को शिवपुरी से गिरफ्तार किया और उन्हें पंजाब ले गई है, जहां अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

    Share:

  • ईरान युद्ध की फर्जी तस्वीरें दिखाकर ठगी कर रहे जालसाज, आईबी ने किया अलर्ट

    Thu Mar 26 , 2026
    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी के बाद अब इंटेलिजेंस ब्यूरो ने एक बड़े फर्जीवाड़े को लेकर देश को सावधान किया है। कुछ शरारती तत्व ईरान में चल रहे युद्ध का फायदा उठाकर लोगों की भावनाओं से खेल रहे हैं। ये लोग युद्ध पीड़ितों की मदद के नाम पर अवैध रूप से चंदा इकट्ठा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved