
इंदौर। शहर (Indore) में चलने वाले ई-रिक्शा (E-rickshaw) को यातायात (Transportation) के चार जोन में (Four Zones) बांटने की व्यवस्था के चलते हो रहे रूट रजिस्ट्रेशन के आंकड़े आज होने वाली सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में रखे जाएंगे। ई-रिक्शा चालकों में जोन 3 और जोन 4 को सबसे ज्यादा पसंद किया है।
कल बने 1684 चालान
कल सभी जोन में कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने 1684 चालान बनाए हैं, जिसमें हेलमेट के 1383, नो पार्किंग के 136, वन वे के 19, मोबाइल के 27, रेड लाइट उल्लंघन के 22 और नंबर प्लेट के 42 चालान हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved