img-fluid

इंदौर: साड़ी का झूला बना मौत का फंदा… और खेल-खेल में चली गई एक मासूम की जान

March 31, 2026

इंदौर। इंदौर के चन्दन नगर थाना छेत्र मे 15 वर्षीय की झूला झूलते टाइम झूले का फंदा लगने से मौत हो गईं पुलिस ने मर्ग कायम कार मामले की जाँच मे जुटी।

दरअसल पूरा मामला मामला इंदौर के चंदननगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर का है, जहां साड़ी का झूला झूलते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते-खेलते अचानक बच्ची के गले में फंदा लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान महिमा, पिता राम कुशवाहा के रूप में हुई है। महिमा कक्षा आठवीं की छात्रा थी और अपने परिवार के साथ लक्ष्मी नगर में रहती थी।परिवार की बात करें तो महिमा के पिता हाट बाजार में दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि परिवार में उसका एक छोटा भाई भी है। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।


  • बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची घर के अंदर कमरे में साड़ी से झूला बनाकर खेल रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से साड़ी का फंदा उसके गले में कस गया और यह हादसा हो गया।काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो बच्ची फंदे पर लटकी हुई थी। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही चंदननगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है कि यह महज एक हादसा है या फिर इसके पीछे कोई और कारण है।

    Share:

  • 'मुझ पर गुलाबी जर्सी अच्छी लगती है', CSK को एक ही ओवर में दो झटके देने के बाद बोले रवींद्र जडेजा

    Tue Mar 31 , 2026
    गुवाहाटी। आईपीएल 2026 में रवींद्र जडेजा की जर्सी का रंग बदल गया है। जडेजा अब जानी-पहचानी सीएसके की पीली जर्सी की जगह राजस्थान रॉयल्स की गुलाबी जर्सी में दिख रहे हैं। जडेजा ने कहा है कि उन पर गुलाबी जर्सी अच्छी लगती है। सोमवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके के खिलाफ मैच में जडेजा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved