
इंदौर। इंदौर में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसमें वीआईपी ड्यूटी में तैनात थाना प्रभारी के अनुपस्थित रहने पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
दरअसल इंदौर में 29 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर दौरे पर थे, जहां यातायात व्यवस्था के तहत बापट चौराहे पर टीआई राहुल सिंह राजपूत की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन निर्धारित स्थान पर वे समय पर मौजूद नहीं मिले। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि संबंधित अधिकारी पहले भी लापरवाही के मामलों में कार्रवाई झेल चुके हैं। ऐसे में वीआईपी ड्यूटी जैसे संवेदनशील मौके पर गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल है और सभी अधिकारियों को ड्यूटी के प्रति सख्त रहने के निर्देश दिए गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved