img-fluid

बिजली के दाम बढ़ाने और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की रैली

March 31, 2026

  • शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा-1 अप्रैल से हो रही बिजली दर वृद्धि वापस लेने की मांग

उज्जैन। प्रदेश सरकार द्वारा 1 अप्रैल से बिजली के दाम बढ़ाने की घोषणा की गई, वहीं घरेलू गैस के मूल्य भी बढ़ा दिए गए हैं। महंगाई के विरोध में सोमवार को शहर जिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर बिजली दर की वृद्धि रोके जाने की मांग की।


  • शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि, देश में पेट्रोल-डीजल की कमी और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिलों में की जा रही बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी उज्जैन ने इन जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। श्री भाटी की मौजूदगी में सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि केंद्र और राज्य सरकार आम नागरिकों के हितों के विपरीत कार्य कर रही हैं। ज्ञापन में बताया गया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडरों के मूल्य में वृद्धि की गई है। इसके साथ ही संपूर्ण राष्ट्र में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को जीवन यापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर निशाना साधते हुए कहा गया है कि प्रदेश में लगातार बिजली बिलों में वृद्धि की जा रही है। 01 अप्रैल 2026 से एक बार फिर प्रति यूनिट बिजली दर बढ़ाई जा रही है, जिसके कारण आम नागरिक महंगाई की मार से प्रभावित हैं। कांग्रेस पार्टी ने गैस और बिजली के मूल्यों में की जा रही इस वृद्धि का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर 1 अप्रैल से गेहूं की खरीदी होने वाली थी, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने इसकी तारीख बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दी है। इसके कारण अब मजबूरन किसानों को बिना समर्थन मूल्य के ही सस्ते दामों पर अपनी फसल बेचनी पड़ेगी। भाटी ने सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा करते हुए इसे किसानों के साथ छलावा बताया है। कांग्रेस ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वे आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को निर्देशित करें। साथ ही यह मांग की गई है कि गैस सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल की कमी को केंद्र सरकार शीघ्र ही दूर करे। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष रवि राय, संगठन महासचिव अजय राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष संचित शर्मा, अभिषेक शर्मा, बबलू खींची, चंद्रभान सिंह चंदेल, दुर्गेश धवन, अर्पित दुबे, देवव्रत यादव, सपना सांखला, प्रेमलता रामी, धीरज यादव, सुरेश गहलोत, दीपेश जैन, अर्पण राठौर, कृष्णा यादव, शुभम यादव, ललित बम, सोनिया ठाकुर, सीमा पटेल, रश्मि त्रिवेदी, नीलम विश्वास, उषा मालवीय, सबा कुरैशी, अतुल सक्सेना, राहुल लोट, चुन्नीलाल ध्रेय, गजेंद्र मारोठिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share:

  • सुशासन का डिजिटल मॉडल, 1752 ई-सेवाओं के साथ मध्य प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य

    Tue Mar 31 , 2026
    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने डिजिटल गवर्नेंस (Digital Governance) के क्षेत्र में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) को देश में दूसरा स्थान हासिल करने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह उपलब्धि सरकार के लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम है, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved