img-fluid

बढ़ती महंगाई और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

March 31, 2026

  • विधायक बोस के नेतृत्व में दिया धरना-गैस सिलेंडर, बिजली और पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने का किया विरोध

महिदपुर। सोमवार को ब्लाक कांग्रेस महिदपुर, झारडा, गोगापुर एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा गैस सिलेंडर, बिजली की मूल्य वृद्धि तथा पेट्रोल डीजल की कमी के खिलाफ प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपकर मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार के आव्हान पर विधायक दिनेश जैन बोस की मौजूदगी में गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि एवं अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि एवं पेट्रोल डीजल की कमी व भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में तहसील स्तर पर धरना-प्रदर्शन अम्बेडकर चौक पर आयोजित किया गया।


  • धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक जैन ने शासन प्रशासन को कड़े शब्दों में आगाह करते हुए कहा कि किसानों के साथ अन्याय कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्युत विभाग द्वारा बिजली बिलों को लेकर किसानों व आम उपभोक्ताओं के साथ जो ज्यादती की जा रही उसे तुरंत रोका जाए, किसान उपज की खरीदी प्रारंभ होने पर बिजली बिल जमा कर पाएंगे। जबकि सरकार द्वारा उपज खरीदी की तारीख बार बार बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं अपरिपक्वता के चलते आमजन महंगाई की मार से पहले से ही प्रभावित हैं उस पर मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के मूल्यों में वृद्धि करके एवं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में बढ़ोतरी करके जनता का जीना कठिन कर दिया है। साथ ही पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता भी पर्याप्त मात्रा में नहीं होने से आमजन परेशान है। धरना आंदोलन को ब्लाक कांग्रेस महिदपुर अध्यक्ष कैलाश बगाना, झारड़ा ब्लाक अध्यक्ष कमलसिंह चौहान, गोगापुर ब्लाक अध्यक्ष भारत शर्मा व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण बुरड़,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनिल आंचलिया, हीरालाल आंजना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नागूलाल मालवीय, भारत जाट, हाकमसिंह लोहार, लक्ष्मीनारायण सिसोदिया,कुलदीप सिंह, विशालसिंह, निर्मलसिंह, ऋतुराजसिंह, मुमताज शेख, हेमंत जोशी, राजू भाई, सुरेशसिंह,महेन्द्रसिंह राजपूत, मुंडली, हरिराम आंजना, ईश्वर सिंह लौटिया, दिलीप सिंह, गोकुल चौहान, अर्जुन चौहान, पीरूसिंह तंवर, कन्हैयालाल, पार्षदगण जाकिर मंसूरी, इकबाल नागोरी, बाबा नागौरी, रईस कुरेशी, राहुल सोलंकी, सचिन सोनी, अजय धाकड़, निक्की शर्मा, भारत सोलंकी, मनोज जोशी, शिव बोरलिया, शंकरसिंह परिहार, अशोक बुरड़, विजय रावल, कैलाश वर्मा, शकील पाकीजा,महेन्द्रसिंह चौहान, राहुल मालवीय, शिवराजसिंह बना, मोहन परमार नेता, फारूक कबाड़ी,लाला सुमन सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। धरना प्रदर्शन के पश्चात राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी अजय हिंगे को दिया गया। ज्ञापन का वाचन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण बुरड़ ने किया। संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग ने किया। आभार युवा नेता जुगल पांचाल ने माना।

    Share:

  • नागदा में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

    Tue Mar 31 , 2026
    नागदा। बढ़ती महंगाई, बिजली दरों में वृद्धि, गैस सिलेंडर की कमी और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शहर और ब्लॉक कांग्रेस द्वारा सोमवार को ज्ञापन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम तहसीलदार मधु नायक को सौंपा गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतु पटवारी के आह्वान पर पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर की मौजूदगी में सौंपे गए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved