img-fluid

फोन से ऐप गायब, बैंक अकाउंट खाली! ‘गॉड मोड’ मालवेयर से सावधान रहने की चेतावनी

April 01, 2026

नई दिल्ली। डिजिटल दौर में स्मार्टफोन में बैंकिंग (Banking in Smartphone) से लेकर निजी जानकारी तक सब कुछ मौजूद होता है। ऐसे में एक खतरनाक मालवेयर (Malware) “गॉड मोड” को लेकर सरकार ने अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि यह मालवेयर एंड्रॉयड फोन का पूरा कंट्रोल हैकर्स को दे सकता है और यूजर का बैंक अकाउंट भी खाली कर सकता है।

गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली National Cyber Crime Threat Analytics Unit (NCTAU) ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए हाई-लेवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें “गॉड मोड” नाम के मालवेयर को बेहद खतरनाक बताया गया है, जो फोन को रिमोट कंट्रोल डिवाइस में बदल सकता है।


  • क्या है ‘गॉड मोड’ मालवेयर?

    ‘गॉड मोड’ का मतलब है – पूरी तरह नियंत्रण। यह मालवेयर फोन में इंस्टॉल होने के बाद एक्सेसिबिलिटी परमिशन मांगता है। एक बार अनुमति मिलने पर हैकर्स फोन की स्क्रीन देख सकते हैं, टैप कर सकते हैं और बिना यूजर की जानकारी के कई काम कर सकते हैं।

    कैसे होता है हमला?

    • WhatsApp या SMS के जरिए लिंक भेजा जाता है
    • बैंकिंग अपडेट या Google Play Services के नाम पर APK डाउनलोड कराया जाता है
    • ऐप इंस्टॉल होते ही हैकर फोन का कंट्रोल हासिल कर लेते हैं
    • मालवेयर OTP पढ़ सकता है और खुद स्क्रीन पर टैप भी कर सकता है
    • कई मामलों में ऐप अपना आइकन भी छुपा लेता है

    क्या-क्या खतरे में?

    • बैंकिंग ऐप के पासवर्ड
    • OTP और मैसेज
    • कांटेक्ट्स और कॉल लॉग
    • कैमरा और माइक्रोफोन एक्सेस
    • कॉल फॉरवर्डिंग का नियंत्रण

    बचाव के लिए जरूरी उपाय

    • सिर्फ Google Play Store से ही ऐप डाउनलोड करें
    • WhatsApp या लिंक से आई APK फाइल इंस्टॉल न करें
    • अनजान ऐप को Accessibility परमिशन न दें
    • फोन में संदिग्ध गतिविधि दिखे तो Safe Mode में रीबूट करें
    • कॉल फॉरवर्डिंग बंद करने के लिए ##002# डायल करें

    अगर फोन हैक हो जाए तो क्या करें?

    • तुरंत फोन को फैक्ट्री रिसेट करें
    • साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें
    • cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें

    विशेषज्ञों का कहना है कि थोड़ी सावधानी से इस तरह के साइबर हमलों से बचा जा सकता है। अनजान लिंक और संदिग्ध ऐप से दूरी ही सबसे सुरक्षित तरीका है।

    Share:

  • कौन हैं IAS तुकाराम मुंधे? 21 साल में 24 ट्रांसफर, अब नई जिम्मेदारी

    Wed Apr 1 , 2026
    मुंबई। तुकाराम मुंधे (IAS Tukaram Mundhe) एक बार फिर तबादले (Transfer) को लेकर चर्चा में हैं। महाराष्ट्र सरकार ने 21 साल के करियर में उनका 24वां ट्रांसफर कर दिया है। सख्त और ईमानदार अधिकारी की छवि रखने वाले मुंधे के साथ कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved