img-fluid

शराब दुकानों में भी नंबर 1 इंदौर, शहर की सभी 173 शराब दुकानें 2170 करोड़ में नीलाम

April 01, 2026

इंदौर। हर बात में नंबर 1 रहने वाला इंदौर इस बार शराब दुकानों की नीलामी के मामले में भी प्रदेश में सिरमौर बन गया है। इंदौर ने अपनी सभी 173 शराब दुकानों को रिकॉर्ड 2170 करोड़ में नीलाम किया है। यह आंकड़ा पिछले साल की अपेक्षा 417 करोड़ और इंदौर को मिले 2102 करोड़ के लक्ष्य की अपेक्षा 68 करोड़ ज्यादा है। सबसे खास बात यह है कि 24 सालों बाद इंदौर ने अपने राजस्व लक्ष्य को ना सिर्फ पूरा किया है बल्कि इससे कहीं आगे पहुंचा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई ऐसे जिले हैं जो राजस्व लक्ष्य से काफी पीछे रहे हैं, साथ ही अब भी कई दुकानें ऐसी हैं जो नहीं बिक पाई है।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति 2026-27 के तहत प्रदेश की सभी 3553 दुकानों की कीमत को 20त्न बढ़ा दिया था। इसके बाद कहा जा रहा था कि यह कीमत बहुत ज्यादा है और इस कीमत पर दुकानों का नीलाम होना मुश्किल होगा, लेकिन इसके विपरीत इंदौर ने ना सिर्फ इस कीमत के आधार पर मिले 2102 करोड़ के लक्ष्य को हासिल किया बल्कि इससे ज्यादा राजस्व अर्जित किया है। इंदौर की 173 शराब दुकानें पिछले साल जहां 1753 करोड़ में नीलाम हुई थी वहीं इस साल इन दुकानों को 2170 करोड रुपए में नीलाम किया गया है। इस तरह पिछले साल की अपेक्षा यह दुकानें 414 करोड रुपए ज्यादा की कीमत पर नीलाम हुई है।


  • आज सुबह तक चली नीलामी प्रक्रिया
    इंदौर में शराब दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया आज सुबह तक जारी रही। आखिरी चरण में बची 14 दुकानों पर बोली की न्यूनतम सीमा खत्म किए जाने के बाद कल से आज तक इन दुकानों के लिए टेंडर और बिडिंग जारी रही। इसके बाद इन दुकानों को करीब 151 करोड़ में नीलाम किया गया। सुबह तक चली नीलामी के कारण सुबह यह दुकानें बंद रही। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज शाम से या कल से यह दुकानें खुल जाएंगी।

    प्रदेश में अब भी कई दुकानों को नहीं मिला खरीदार
    प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अब भी कई ऐसी दुकानें हैं जिनके लिए न्यूनतम बोली की सीमा हटाए जाने के बाद भी किसी व्यापारी ने बोली नहीं लगाई। शासन अब इन दुकानों को आज फिर नीलाम करने की प्रक्रिया आयोजित करने जा रहा है। वहीं कई जिले सभी दुकानें बिक जाने के बाद भी राजस्व लक्ष्य से काफी पीछे रहे। कई जिले ऐसे भी हैं जो पिछले साल जितना राजस्व भी अर्जित नहीं कर पाए।

    व्यापारियों को पूरा सहयोग और अवैध व्यापार पर होगी सख्ती
    सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी ने बताया कि इंदौर में अपने लक्ष्य से 68 करोड़ और पिछले साल की अपेक्षा 417 करोड़ रुपए ज्यादा का राजस्व अर्जित किया है। विभाग दुकान लेने वाले सभी व्यापारियों का पूरा सहयोग करेगा। वहीं शराब के अवैध व्यापार पर पिछले वित्तीय वर्ष की तरह ही सख्ती जारी रहेगी।

    Share:

  • आम जनता की जेब पर असर! प्रीमियम पेट्रोल-डीजल महंगे, जानें नई कीमतें

    Wed Apr 1 , 2026
    नई दिल्ली। प्रीमियम ईंधन इस्तेमाल (Premium Fuel) करने वालों को बड़ा झटका लगा है। Indian Oil Corporation (IOCL) ने प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। राजधानी नई दिल्ली में 100 ऑक्टेन पेट्रोल (XP100) की कीमत 149 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि प्रीमियम डीजल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved