img-fluid

नोबेल की मांग पर पाकिस्तान पर भड़कीं के. कविता, बोलीं-आतंकी भी अगली सूची में हो सकते हैं

April 11, 2026

हैदराबाद। तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष के. कविता (K.Kavita) ने शुक्रवार को पाकिस्तान (Pakistan) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह वह अपने नेताओं के लिए नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) की मांग कर रहा है, उसी तर्ज पर भविष्य में (Hafiz Saeed) और (Masood Azhar) जैसे आतंकियों के लिए भी पुरस्कार की मांग कर सकता है। उन्होंने इसे “हास्यास्पद” बताते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसे प्रयासों का विरोध करने की अपील की।

तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष कविता ने मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खबरें सामने आई हैं कि Pakistan अपने तीन नेताओं के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा, “आज हम एक दिलचस्प खबर सुन रहे हैं कि पाकिस्तान अपने तीन अलग-अलग नेताओं के लिए नोबेल की मांग कर रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी नेशनल असेंबली में इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित हुआ है। यह वास्तव में हास्यास्पद है। पहले वे मिस्टर ट्रंप के लिए नोबेल की मांग कर रहे थे और अब अपने लिए।”



  • कविता ने कहा कि इस मुद्दे को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और भारत को वैश्विक मंच पर इसका विरोध करना चाहिए। उनके मुताबिक, “भले ही यह बात मजाकिया लगे, लेकिन एक भारतीय के तौर पर दुनिया के सामने इस आतंकी राष्ट्र का असली चेहरा बेनकाब करना हमारा कर्तव्य है।”

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि पाकिस्तान का अपने नेताओं के लिए नोबेल मांगना अविश्वसनीय है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे प्रयास जारी रहे तो भविष्य में आतंकियों के लिए भी नोबेल की मांग की जा सकती है। कविता ने नागरिकों से सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर सक्रिय होकर विरोध दर्ज कराने का भी आह्वान किया।

    Share:

  • वंदे भारत ट्रेनों ने पकड़ी रफ्तार.... अब तक 9.1 करोड़ लोग कर चुके हैं सफर... इस साल 34% इजाफा

    Sat Apr 11 , 2026
    नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (Vande Bharat Express Trains) से साल 2025-26 में लगभग 4 करोड़ यात्रियों ने आवाजाही की। यह पिछले वर्ष की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक है। इस बढ़ोत्तरी के साथ कुल यात्रियों की संख्या अब 9.1 करोड़ हो चुकी है, जो लगभग 1 लाख ट्रिप्स में पूरी हुई है। शुरू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved