img-fluid

बेटे की मौत छिपाने के लिए परिवार ने बनाया उसका AI क्लोन, 80 वर्षीय मां से रोज वीडियो कॉल पर करता है बात

April 13, 2026

नई दिल्‍ली । चीन (China) के शेडोंग प्रांत में एक भावुक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने अपने बेटे (Son) की मौत को उसकी बुजुर्ग मां (Elderly Mother) से छिपाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया। जानकारी के मुताबिक, पिछले साल एक सड़क हादसे में परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई थी। उसकी मां की उम्र 80 वर्ष से अधिक है और वह गंभीर दिल की बीमारी से जूझ रही हैं। परिवार को आशंका थी कि बेटे की मौत की खबर सुनने से उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है।

फोटो, वीडियो और आवाज से तैयार हुआ डिजिटल ‘बेटा’
परिवार ने AI विशेषज्ञ झांग जेवेई की मदद ली, जो जियांगसू प्रांत में रहते हैं। उन्होंने बेटे की पुरानी तस्वीरें, वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और स्थानीय बोली के सैंपल उपलब्ध कराए। इन डेटा की मदद से एक ऐसा AI अवतार तैयार किया गया, जो दिखने, बोलने और व्यवहार में बिल्कुल असली बेटे जैसा लगता है। बताया गया है कि यह डिजिटल अवतार बेटे की तरह ही झुककर बात करता है और उसकी बातचीत की शैली को भी हूबहू दोहराता है।


  • हर दिन ‘बेटे’ से होती है मां की बात
    अब यह AI अवतार रोज वीडियो कॉल के जरिए मां से बातचीत करता है। बुजुर्ग मां को लगता है कि उनका बेटा किसी दूसरे शहर में काम कर रहा है। मां अक्सर बेटे से उसका हालचाल पूछती हैं और उसे घर आने के लिए कहती हैं। जवाब में AI ‘बेटा’ कहता है कि वह काम में व्यस्त है और जल्द ही घर लौटकर जिम्मेदारियां निभाएगा। साथ ही वह मां को अपना ध्यान रखने की सलाह भी देता है।

    भावनात्मक राहत या नैतिक सवाल?
    यह मामला जहां एक तरफ तकनीक की उन्नति और मानवीय संवेदनाओं को दर्शाता है, वहीं दूसरी ओर कई नैतिक सवाल भी खड़े करता है। क्या किसी अपने की मौत की सच्चाई छिपाकर AI के जरिए संवाद बनाए रखना सही है? परिवार का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ मां की भावनात्मक और शारीरिक सेहत को बनाए रखना है, लेकिन भविष्य में जब सच्चाई सामने आएगी तो इसके परिणाम क्या होंगे—यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

    Share:

  • नोएडा: सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; गाड़ियों में लगाई आग

    Mon Apr 13 , 2026
    नोएडा. वेतन वृद्धि (Salary Hike) की मांग को लेकर नोएडा (Noida) के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी (Employees) सड़कों पर उतर आए। पिछले तीन से चार दिनों से जारी इस विरोध प्रदर्शन ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया, जब गुस्साए कर्मचारियों ने कई प्रमुख सड़कों पर जाम लगा दिया और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved