img-fluid

MP : श्योपुर में भात देने जा रहे लोगों से भरी ट्रॉली पलटी, चार महिलाओं की मौत; 26 लोग घायल

April 17, 2026

श्योपुर. श्योपुर (Sheopur) जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण हादसा (Horrific Accident) हो गया। क्षेत्र के गैस गोदाम के पास गुरुवार रात हाईवे पर लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tractor-trolley) पलटने से 4 महिलाओं (four women) की मौत हो गई, जबकि 26 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें से कई लोगों की हालात नाजुक बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां गंभीर हालात में कई लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है।


  • भात देने के लिए जा रहे थे लोग
    ट्रैक्टर-ट्रॉली में ज्यादा लोग सवार थे, जिसमें महिला पुरुष और बच्चे भी शामिल थे। ये सभी लोग श्योपुर जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के घूघस गांव के बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग गांव से विजयपुर के पार्वती बड़ौदा गांव में भात देने के लिए जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। सूचना मिलने के बाद विजयपुर थाना प्रभारी राजन सिंह गुर्जर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।

    Share:

  • परमाणु हथियार नहीं बनाने पर राजी हुआ ईरान, ट्रंप बोले- शांति वार्ता के लिए जा सकते हैं पाकिस्तान

    Fri Apr 17 , 2026
    वॉशिंगटन. अमेरिका (US) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बयान में बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान (Iran), परमाणु हथियार (Nuclear Weapons) नहीं बनाने पर राजी हो गया है और ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम (Enriched Uranium) भी सौंपने को तैयार हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि अगर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved