img-fluid

बेटी की लव मैरिज का गुस्सा पड़ोसी पर निकाला, लड्डू में मिलाईं सिरदर्द-नींद की गोलियां

April 17, 2026

सूरत। सूरत के उत्तरायण इलाके में स्थित शालिग्राम स्टेटस बिल्डिंग में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर के बाहर एक थैले में प्रसाद के लड्डू रखे गए थे। इस लड्डू को परिवार के विठ्ठल भाई ने प्रसाद समझकर खा लिया, बाद में उनकी बहू ने भी खाया। लड्डू खाने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान पता चला कि लड्डू में जहर है। किसी ने विठ्ठल भाई के परिवार को जान से मारने की कोशिश की है। लड्डू खाने की वजह से ही दोनों की स्थिति गंभीर हुई थी। राहत की बात यह है कि समय पर इलाज मिलने से दोनों की जान बच गई। पीड़ित परिवार ने सीधे तौर पर अपने सामने रहने वाले पड़ोसियों पर शक जाहिर किया। उनका कहना था कि पड़ोसियों के साथ पुरानी रंजिश के चलते उन्हें मारने के इरादे से घर के बाहर जहरीले लड्डू रखे गए थे।

डोंडा परिवार द्वारा अपने ही पड़ोसी नाकराणी परिवार पर शक जताए जाने के बाद पुलिस ने इस मामले में पूछताछ शुरू की थी। पुलिस द्वारा उषाबेन नाकराणी से पूछताछ की जा रही थी, तब वह टूट गईं और लड्डू में नींद की गोलियां मिलाकर रखने की बात कबूल कर ली। महिला ने अपनी ही नींद और सिर दर्द की दवाई चूरमा के लड्डू में मिलाई थी। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए उषाबेन नाकराणी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


  • मिली जानकारी के अनुसार, उषाबेन नाकराणी की बेटी आठ से 10 महीने पहले घर से भागकर प्रेम विवाह कर चुकी थी। इसमें डोंडा परिवार का हाथ होने का उषाबेन को शक था। उषाबेन की बेटी भी डोंडा परिवार की पुत्रवधू किरणबेन के संपर्क में रहती थी। इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया ऐसा प्रारंभिक जांच में सामने आया है। आरोपी महिला इस बात से परेशान हो गई थी और धीरे-धीरे मानसिक रूप से अस्वस्थ होने लगी। उसे रात भर नींद नहीं आती थी। इसके लिए 2 से 3 डॉक्टरों से कंसल्ट किया जिसके बाद उसे नींद की दवाई दी गई। लेकिन फिर भी उसके मन में अपने पड़ोसियों के लिए दुश्मनी पैदा हो गई।

    बताया जा रहा है कि आरोपी महिला डिप्रेशन में चली गई थी। ऐसे में उसने अपनी नींद की दवाई चूरमा वाले लड्डू में मिलाकर उसे पड़ोसी के सिक्योरिटी डोर और मेन डोर के बीच में रख दिया था। जब विठ्ठल भाई दोपहर घर लौटे तो उन्हें लगा किसी रिश्तेदार ने प्रसाद दरवाजे रखा होगा। डिब्बे में एक बेसन का लड्डू था और एक चूरमा का लड्डू था। फिलहाल महिला से सख्ती से पूछताछ करने के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

    उषाबेन की मानसिक स्थिति दिन ब दिन बिगड़ रही थी। वो यही सोचती थी कि पड़ोसी के साथ क्या करूं जिससे उन्हें सजा मिले। वो सोचती थी कि क्या थप्पड़ मारने से उसे संतुष्टि और उन्हें सजा मिलेगी या क्या ऐसा करूं जिससे उन्हें उनकी गलती का एहसास हो जाए। ऊषाबेन ने मान लिया था कि बेटी के भागने के पीछे पड़ोसियों ने पूरा हाथ है और इसी वजह से बेटी अपनी जिद पर घर छोड़कर चली गई। महिला ने एक बार टीवी पर न्यूज देखते हुए कहा था कि अमेरिका एक मिसाइल पड़ोसी पर भी गिरा देता तो अच्छा होता।

    कुछ समय बाद उषाबेन ने देखा कि पड़ोसी की बेटी ने एक पारिवारिक प्रोग्राम में उसकी बेटी की ड्रेस पहनी हुई है। इससे उसका शक गहरा गया कि पड़ोसी भगाने में शामिल थे। इसके बाद उसने अपनी बेटी से बात करने का प्रयास किया और मिलने भी गई लेकिन बेटी ने न तो बात की न ही उसे मिलने की कभी कोशिश की। इससे वो और परेशान हुई और साथ ही साथ पड़ोसियों के लिए गुस्सा बढ़ता गया।

    फ्लोर के चारों घरों में रहने वाले लोगों से पूछताछ करने के लिए पुलिस पहुंची तो उषाबेन उन्हें देखकर बहुत हंस रही थी। ऐसे में पुलिस को शंका हुई। पुलिस ने घर में पड़ी मिठाइयों की जांच की। वहां काफी मिठाइयां रखी थी। पुलिस ने सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिए। घर में सिर दर्द और नींद की दवाइया भी मिली हैं।

    Share:

  • उज्जैन में मासूम की मौत के बाद इंदौर अलर्ट पर, 274 बोरवेल जांच के घेरे में

    Fri Apr 17 , 2026
    अफसर खुद मौके पर जाकर देंगे रिपोर्ट, प्रमाण देंगे की सुरक्षित है इंदौर । उज्जैन के बडऩगर में 2 साल के मासूम की बोरवेल में गिरने से मौत के बाद इंदौर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले में चिन्हित 274 बोरवेलों की सुरक्षा जांच के आदेश जारी किए गए हैं। सभी अनुविभागीय अधिकारियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved