img-fluid

मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म, जिला बार के चुनाव का कुछ तय नहीं

April 24, 2026

इंदौर। इंदौर अभिभाषक संघ (Indore Bar Association) की मौजूदा कार्यकारिणी (Committee) का कार्यकाल कल खत्म हो रहा है, लेकिन इसके नए चुनाव (Elections) कब होंगे, इसे लेकर अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। चुनाव में हो रही इस देरी से वकीलों मेंआक्रोश बढ़ रहा है।



  • संघ के सालाना चुनाव विगत वर्ष 15 अप्रैल को हुए थे और 26 अप्रैल को कार्यकारिणी ने पदभार सम्हाला था। इसकी एक साल की अवधि कल समाप्त हो रही है, लेकिन अभी तक चुनाव की तारीख तय होना तो दूर, इसकी प्रक्रिया तक शुरू नहीं हुई है। चुनाव कराए जाने के लिए ना तो स्टेट बार काउंसिल से मतदाताओं की फोटोयुक्त सूची आई है, ना ही चुनाव अधिकारी का नाम तय किया गया है। अगले महीने 15 मई से कोर्ट के समर वेकेशन शुरू हो जाएंगे और इसके पहले 12 मई को स्टेट बार काउंसिल के चुनाव है। ऐसे में फिलहाल ये चुनाव होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। माना जा रहा है कि समर वेकेशन के बाद यानी जून के दूसरे पखवाड़े के पश्चात ही इसमें कुछ हो सकेगा। इस देरी से वकीलों में आक्रोश बढ़ रहा है। एडवोकेट विशाल रामटेके का कहना है कि इस मुद्दे पर विशेष साधारण सभा बुलाने को लेकर वे हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। संघ अध्यक्ष एलएल यादव एवं सचिव कपिल बिरथरे का कहना है कि चुनाव कराने को लेकर वे स्टेट बार काउंसिल को पत्र लिखने के बाद दो मर्तबा स्मरण पत्र भी भेज चुके हैं, लेकिन वहां से कोई दिशा निर्देश नहीं आए हैं।

    Share:

  • भारत-पाक तनाव पर बयान: क्या दोबारा बालाकोट एयरस्ट्राइक जैसा कदम संभव? पूर्व अमेरिकी राजदूत ने जताई चिंता

    Fri Apr 24 , 2026
    नई दिल्ली । भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत केनेथ जस्टर (Kenneth Juster)ने वैश्विक कूटनीति को लेकर एक अहम चेतावनी दी है। (Hudson Institute) में आयोजित ‘द न्यू इंडिया कॉन्फ्रेंस’ में बोलते हुए उन्होंने कहा कि (United States) और Pakistan के बीच बढ़ती नजदीकियां भविष्य में भारत के रणनीतिक फैसलों को प्रभावित कर सकती हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved