
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को बहुत बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। उसके कई राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha Member of Parliament) शुक्रवार को नितिन नवीन की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इससे पहले राघव चड्ढा ने इन सांसदों के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी।
संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा था, “हमने यह फैसला किया है कि राज्यसभा में आप के दो-तिहाई सदस्य होने के नाते हम भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भाजपा में मिला लेंगे।”
नितिन नवीन की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए सांसद
राघव चड्ढा ने दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यालय में उनसे मुलाकात की और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले राघव चड्ढा ने घोषणा की कि वह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों में से दो-तिहाई सांसदों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। इस कदम को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है और यह घटनाक्रम पार्टी के भीतर कथित तौर पर उनका कद घटाए जाने की खबरों के कुछ ही हफ्तों बाद सामने आया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved