img-fluid

टीएमसी ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

April 24, 2026


दम दम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर (Temple of Democracy) को टीएमसी ने कुचल दिया था (TMC had Crushed) । प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले के दम दम में जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कई वादे भी किए।


  • प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी, उस पर पहले चरण के मतदान ने मुहर लगा दी है। भाजपा के पक्ष में जो समर्थन दिखा है, उसने भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है। जिस बंगाल में टीएमसी ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था, अपनी तानाशाही से लोकतंत्र के मंदिर को खंडित कर दिया था, उस बंगाल में पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निर्माण कर दिया है। अब दूसरे चरण में आपको इस लोकतंत्र के मंदिर पर विजय ध्वज फैलाना है।

    पीएम ने कहा कि अब टीएमसी बहुत बुरी तरह बौखला गई है। कल रात भर टीएमसी अपने गुंडों को ताकत दे रही थी कि मैदान में आओ। मैं बंगाल की जनता से कहूंगा, भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि मत भूलिए, ये क्रांति की धरती है, ये वीरों की धरती है। और ये मत भूलना कि हर बुझता हुआ दीपक थोड़ा फड़फड़ाता है, वैसे ही टीएमसी का दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा है। 4 मई को नतीजे आने के बाद टीएमसी के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी, उन्हें कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा। कल पहले चरण के मतदान ने टीएमसी के महाजंगलराज के अंत का उद्घोष कर दिया है।

    प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “आप हमें वोट दें। हम बंगाल को वर्षों के कष्टों से मुक्त करेंगे। टीएमसी के भय, भ्रष्टाचार गिरोह से मुक्ति दिलाएंगे। बंगाल का गौरव फिर से लौटाने और फिर से अवसरों की भूमि बनाने के लिए ये आजादी बहुत जरूरी है। टीएमसी के भय, भ्रष्टाचार, सिंडिकेट, बेटियों पर अत्याचार से, पलायन की मजबूरी, बेरोजगारी और बेकारी और घुसपैठियों के कब्जे से आजादी दिलाएंगे। गुलामी की बेड़ियां तोड़ने के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्र का आह्वान किया था, ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’। ये बंगाल में नई क्रांति की बेला है। ये क्रांति आपके एक वोट से होगी। इसलिए मैं बंगाल की जनता से करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि आप हमें वोट रूपी आशीर्वाद दीजिए, हम मिलकर बंगाल को अनेक कष्टों से आजादी दिलाएंगे।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी, तो उसके लिए यहां के मध्यम वर्ग का हित भी सर्वोपरि होगा। मध्यम वर्ग का जीवन आसान बने, इसके लिए बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने अनेक निर्णय लिए हैं। 2014 से पहले जब दिल्ली में टीएमसी के समर्थन वाली सरकार चलती थी, वो सरकार तब 2 लाख से अधिक की सालाना आय और टैक्स लगाती थी। हमने मध्यम वर्ग को टैक्स में भारी छूट दी, आज 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स जीरो है। लोगों को स्थायी घर देना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। इसीलिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्यमवर्गीय परिवारों को ब्याज में भी राहत दी जा रही है। पहले मध्यमवर्गीय परिवारों का एक बड़ा खर्च बच्चों की उच्च शिक्षा, विशेषकर मेडिकल की पढ़ाई होती थी। लेकिन पिछले 11 वर्षों में मेडिकल सीटों की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है। अब बंगाल के मध्यमवर्गीय वर्ग को भी भाजपा की दोहरी इंजन सरकार से लाभ मिलना चाहिए। 2014 तक कांग्रेस की सरकारों के समय हर चीज पर बहुत ज्यादा टैक्स लगता था। लेकिन भाजपा सरकार ने मध्यम वर्ग की जरूरत के अधिकतर सामान पर जीएसटी या तो कम कर दिया है, या जीरो कर दिया है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के जादवपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि बंगाल का हर व्यक्ति भाजपा की सरकार के लिए समर्थन दे रहा है। इस दौरान, पीएम मोदी ने सत्तारूढ़ टीएमसी पर भी तीखा प्रहार किया। जादवपुर की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं विश्वास दिलाता हूं कि जो लोग धूप में तप कर रहे हैं, मैं उनका तप बेकार नहीं जाने दूंगा। इस क्षेत्र का विकास करके मैं आपके इस तप को ब्याज समेत लौटाऊंगा।”

    पहले चरण के मतदान को लेकर पीएम मोदी ने कहा, “देश आजाद होने के बाद कभी ऐसा मतदान नहीं देखा। हर तरफ यही चर्चा है कि भाजपा को जनता का समर्थन मिला है। आज बंगाल के छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारी भयमुक्त होकर भाजपा के साथ हैं। आज बंगाल के टैक्सीवालों से लेकर रिक्शा चालकों तक सभी भाजपा की सरकार के लिए समर्थन दे रहे हैं। आज नाव चलाने वाले हों या नाम कमाने वाले हों, हर कोई खुलेआम परिवर्तन के लिए भाजपा के भरोसे पर बंगाल का भाग्य बनाने के लिए तैयार है। सरकारी कर्मचारी से लेकर पुलिसकर्मियों तक सभी उज्जवल बंगाल के लिए मैदान में आए हैं। शिक्षकों से लेकर वकील और डॉक्टर तक सभी भाजपा के समर्थन में उतरे हुए हैं।”

    पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “पिछले 15 सालों में टीएमसी ने बंगाल को केवल लूटने का काम किया है। ऐसा कोई काम नहीं, जहां टीएमसी का करप्शन नहीं। इसलिए बंगाल की जनता कह रही है कि भर्ती घोटाला, चिटफंड घोटाला, कोयला खनन घोटाला, बालू खनन घोटाला, गरीबों के राशन की लूट, तस्करों को छूट और कटमनी व कमीशन नहीं चलेगा।”

    Share:

  • भोपाल में लेंसकार्ट जैसी घटना, कंपनी ने तिलक, अंगूठी, कड़ा, मंगलसूत्र पर लगाया प्रतिबंध

    Fri Apr 24 , 2026
    भोपाल। लेंसकार्ट कंपनी (Lenskart Company) जैसी घटना के बाद मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में परमाली वालेस कंपनी (Parmali Wallace Company) में कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीकों पर प्रतिबंध को लेकर विवाद गहरा गया है। शहर के एमपी नगर स्थित परमाली वालेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ हिंदू उत्सव समिति ने विरोध प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved