img-fluid

इन्दौर: कल गर्मी ने तोड़ा पिछले 10 में से 4 सालों का रिकॉर्ड

April 25, 2026

अगले तीन दिन और बढ़ेगा तापमान, मंगलवार से तापमान में आएगी गिरावट

इन्दौर। शहर (Indore) में गर्मी (heat) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कल सीजन में पहली बार तापमान (Temperature) बढक़र 41 डिग्री के आगे जा पहुंचा। इसके साथ ही अप्रैल का पिछले 10 में से 4 सालों का सर्वाधिक गर्मी का रिकॉर्ड भी टूट गया। मौसम वैज्ञानिकों (Meteorologists) के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में तेजी का दौर बना रहेगा। इस दौरान पारा बढ़ते हुए 43 डिग्री तक जा सकता है।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और परसों की अपेक्षा 0.6 डिग्री ज्यादा था। यह पिछले 10 सालों में से 4 सालों 2020, 2021, 2023 और 2024 में अप्रैल में दर्ज सर्वाधिक तापमान की तुलना में ज्यादा था। वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा, जो सामान्य लेकिन कल की अपेक्षा 1.4 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी रही। हवाओं की अधिकतम रफ़्तार 37 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची।


  • मंगलवार से गिरेगा तापमान
    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज से अगले तीन दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज ही तापमान बढक़र 42 डिग्री के आगे जा सकता है और अगले एक-दो दिनों में 43 डिग्री के स्तर से भी आगे जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो 10 सालों का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। वहीं सोमवार से तापमान गिरने लगेगा और मंगलवार तक 40 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। इसके बाद माह के अंत तक तापमान ऐसा ही रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
    दिन और रात के तापमान में 19 डिग्री का अंतर
    दिन में गर्मी बढऩे के साथ ही रात को तापमान में कमी आ रही है। रात का तापमान पिछले दिनों जहां 25 डिग्री के आगे निकल चुका था, वहीं अब 22 डिग्री तक आ चुका है। इससे दिन और रात के तापमान में 19 डिग्री तक का अंतर आ चुका है। कल ही दिन का तापमान 41 डिग्री तो रात का 22 डिग्री रहा। हालांकि आने वाले दिनों में रात के तापमान में भी तेजी देखने को मिल सकती है।

    एक नजर पिछले 10 सालों में अप्रैल के तापमान पर
    वर्ष अधिकतम तारीख
    2016 41.5 16,30
    2017 41.6 18
    2018 42.1 29
    2019 43.5 29
    2020 39.7 16
    2021 40.6 30
    2022 42 29
    2023 39.6 17
    2024 40.2 18
    2025 42.6 29
    2026 41.2 24
    (जानकारी मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    Share:

  • 12 पेज के सुसाइड नोट में युवती ने बताया कैसे मंगेतर ने मरने के लिए किया मजबूर

    Sat Apr 25 , 2026
    कडप्पा। आंध्र प्रदेश के कडप्पा ज़िले में 26 साल की एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि इस साल की शुरुआत में सगाई होने के बाद उसके मंगेतर ने उस पर शादी तोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। इसकी वजह से वह पिछले कुछ दिनों से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved