
नई दिल्ली । हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) के अनुसार हथेली की रेखाएं (Palm Lines) केवल हाथ की बनावट नहीं होतीं, बल्कि ये व्यक्ति के जीवन, भाग्य (Luck) और आर्थिक स्थिति के संकेत भी देती हैं। माना जाता है कि कुछ लोग कड़ी मेहनत के बावजूद आर्थिक संघर्ष करते रहते हैं, जबकि कुछ को कम प्रयास में ही सफलता और धन मिल जाता है। इसका संबंध हथेली की भाग्य रेखा, सूर्य पर्वत, शनि और बुध पर्वत की स्थिति से बताया जाता है।
भाग्य रेखा: जीवन में स्थिरता और धन का संकेत
भाग्य रेखा को धन योग का सबसे महत्वपूर्ण आधार माना जाता है। यह रेखा हथेली के निचले हिस्से (मणिबंध) से शुरू होकर शनि पर्वत की ओर जाती है। अगर यह रेखा गहरी, स्पष्ट और बिना टूटे शनि पर्वत तक पहुंचती है, तो व्यक्ति को जीवन में आर्थिक स्थिरता और सुरक्षा मिलती है। इसके अलावा, यदि भाग्य रेखा मस्तिष्क रेखा के पास जाकर दो भागों में बंट जाए और उसका एक हिस्सा बुद्धि रेखा से जुड़ जाए, तो इसे “अखंड लक्ष्मी योग” का संकेत माना जाता है, जिससे व्यक्ति संपत्ति और धन अर्जित करता है।
सूर्य पर्वत: सफलता और प्रसिद्धि का दर्पण
अनामिका उंगली के नीचे स्थित सूर्य पर्वत व्यक्ति की प्रतिष्ठा, सफलता और समाज में पहचान को दर्शाता है। अगर यह पर्वत उभरा हुआ, गुलाबी और स्पष्ट हो, तो व्यक्ति को मान-सम्मान और प्रसिद्धि मिलती है। सूर्य पर्वत पर बनी सीधी रेखाएं या त्रिकोण चिह्न व्यापार और नेतृत्व क्षमता में बड़ी सफलता का संकेत माने जाते हैं।
भाग्य और सूर्य रेखा का योग बनाता है बड़ा अवसर
यदि भाग्य रेखा से निकलकर कोई रेखा सूर्य पर्वत तक पहुंचती है, तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे योग में व्यक्ति को कम मेहनत में भी बड़ी सफलता, धन और सामाजिक पहचान मिलने की संभावना बताई जाती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved