img-fluid

भारतीयों के लिए Canada बना पॉपुलर डेस्टिनेशन….12वीं के बाद 2 साल में पूरी होगी पढ़ाई!

April 26, 2026

नई दिल्ली। पिछले कुछ हफ्तों में कई सारे बोर्ड्स ने 12वीं के रिजल्ट (12th Result) जारी कर दिए हैं, जिसके बाद पास होने वाले स्टूडेंट्स आगे पढ़ाई की तैयारी कर रहे हैं। कुछ ऐसे स्टूडेंट्स हैं, जो भारत (India) में पढ़ने की प्लानिंग कर रहे हैं, जबकि कुछ विदेश जाने वाले हैं। विदेश जाने वाले भारतीयों के बीच कनाडा (Canada) एक पॉपुलर डेस्टिनेशन (Popular destination) है, जहां कई सारी टॉप यूनिवर्सिटीज मौजूद हैं। वैसे तो भारतीय छात्र कनाडा में 12वीं के बाद बैचलर्स करना ही पसंद करते हैं, लेकिन यहां पर डिप्लोमा कोर्स भी करवाए जाते हैं, जिनकी पढ़ाई सिर्फ 2 साल में पूरी हो जाती है।


  • पिछले कुछ सालों से भारतीयों समेत विदेशी छात्रों के बीच डिप्लोमा कोर्स काफी पॉपुलर हुए हैं। इसके पीछे की मुख्य वजह कोर्स की कम अवधि है। इन शॉर्ट-टर्म कोर्सेज को इस तरह तैयार किया जाता है, जिससे छात्र को पढ़ाई खत्म करने के तुरंत बाद ही आसानी से जॉब भी मिल जाए। डिप्लोमा कोर्स स्पेशलाइजेशन पर आधारित होते हैं। कनाडा में सरकारी कॉलेज, कम्युनिटी कॉलेज और CEGEPs (वोकेशनल कॉलेजों) में डिप्लोमा की पढ़ाई की जा सकती है। आइए जानते हैं कि इस वक्त कनाडा में डिप्लोमा कोर्स से जुड़ी पॉपुलर फील्ड कौन सी हैं।

    इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
    मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एयरोनॉटिक्स इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चरल इंजीनियरिंग

    मेडिकल साइंस में डिप्लोमा
    मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, डायलिसिस टेक्नोलॉजी, रेडियोग्राफी, एक्स-रे टेक्नोलॉजी, फिजियोथेरेपी, एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजी, ऑडियोलॉजी और स्पीच थेरेपी, ऑप्थल्मोलॉजी, ऑप्टोमेट्री, मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नोलॉजी और ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी
    नर्सिंग में डिप्लोमा नर्सिंग केयर असिस्टेंट और डेंटल हाइजीनिस्ट
    मैनेजमेंट में डिप्लोमा होटल मैनेजमेंट और बिजनेस मैनेजमेंट
    मीडिया में डिप्लोमा जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एक्टिंग एंड एंकरिंग, विजुअल कम्युनिकेशन और वीजे (VJ), आरजे (RJ) और एंकरिंग
    एजुकेशन में डिप्लोमा प्राइमरी एजुकेशन और एलीमेंट्री एजुकेशन
    फैशन में डिप्लोमा फैशन टेक्नोलॉजी और अपैरल डिजाइन
    अन्य फील्ड फिजिकल फिटनेस, फायर एंड सेफ्टी टेक्नोलॉजी, योग एजुकेशन, एयर होस्टेस/स्टीवर्ड, फोटोग्राफी, इंटीरियर डिजाइनिंग, एनीमेशन और मल्टीमीडिया, आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप, कुलिनरी आर्ट्स

    कनाडा में डिप्लोमा का स्कोप क्या है?
    कनाडा में डिप्लोमा कोर्सेज के साथ-साथ इंटर्नशिप करने का भी मौका मिलता है, ताकि स्टूडेंट सीधे कॉर्पोरेट में काम करने के लिए तैयार हो सकें। यहां पर कई सारे प्रोग्राम कंपनियों के साथ पार्टनरशिप में चलते हैं, जिससे छात्रों को जॉब पाने में दिक्कत नहीं आती है। यहां पर डिप्लोमा करने वाले छात्रों को पोस्ट-ग्रेजुएट वर्क परमिट (PGWP) भी मिलता है, जिससे वह पढ़ाई पूरी कर देश में जॉब कर सकते हैं।

    Share:

  • 100 दिन बाद भी अधूरी जांच, लंदन से पिता का दर्द-‘क्या मुझे जानने का हक नहीं?’

    Sun Apr 26 , 2026
    नोएडा। नोएडा के सेक्टर-150 में हुए दर्दनाक हादसे (Tragic accidents) को 100 दिन बीत चुके हैं, लेकिन न्याय की राह अब भी धुंधली है। 16 जनवरी की उस रात ने युवराज मेहता (Yuvraj Mehta) की जिंदगी छीन ली, मगर तीन महीने से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी जांच किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved