img-fluid

सुप्रीम कोर्ट ने अक्षय कांति बम और उनके पिता पर लगी धारा 307 हटाई

April 27, 2026

इंदौर। इंदौर के बहुचर्चित नाम अक्षय कांति बम (Akshay Kanti Bam) और उनके पिता कांतिलाल बम को बड़ी कानूनी राहत मिली है। करीब दो वर्ष पूर्व दोनों पर सेशन कोर्ट और बाद में हाई कोर्ट के माध्यम से भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर बड़ा फैसला दिया है। देश की सर्वोच्च अदालत ने धारा 307 यानीकि हत्या का प्रयास को हटाते हुए बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।


  • इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए धारा 307 को हटाने का आदेश दिया है। इस निर्णय के साथ ही अक्षय कांती बम और उनके पिता कांतिलाल बम अब धारा 307 के आरोप से पूर्णतः मुक्त हो गए हैं। यह फैसला न केवल उनके लिए बड़ी राहत लेकर आया है, बल्कि लंबे समय से चल रहे इस प्रकरण पर भी पूर्ण विराम लगा दिया है। लिहाजा यह फैसला कांती फैमिली के लिए बहुत राहत वाला समझा जा रहा है।

    Share:

  • इंदौर में 7 निरीक्षकों के तबादले, लंबे समय से जमे अधिकारियों को बदला गया

    Mon Apr 27 , 2026
    इंदौर। इंदौर में प्रशासनिक व्यवस्था (Administrative System in Indore) को मजबूत करने के उद्देश्य से 7 निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। ये अधिकारी लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ थे, जिसके चलते प्रशासनिक दृष्टि से फेरबदल किया गया है। आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा। तबादलों की सूची इस प्रकार है : […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved