img-fluid

इंदौर: अज्ञात बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर नगदी के साथ लायसेंसी पिस्टल की चोरी

April 28, 2026

इंदौर। इंदौर में शादी समारोह के दौरान चोरों का कारनामा सामने आया है। जिसमें भंवरकुआं थाना क्षेत्र के मल्हार गार्डन के बाहर खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर अज्ञात बदमाश नकदी के साथ-साथ एक लाइसेंसी पिस्टल भी चोरी कर ले गए।

दरअसल यह पूरा मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र के मल्हार गार्डन का है, जहां रायसेन जिले के छोटा बरेली निवासी केशव सोनी शादी समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने अपनी कार गार्डन के बाहर पार्क की थी। कार्यक्रम खत्म कर जब वे वापस लौटे, तो कार का पिछला शीशा टूटा हुआ मिला और अंदर रखा ब्राउन रंग का बैग गायब था। बैग में उनकी लाइसेंसी पिस्टल, उसका लाइसेंस और कुछ नकदी रखी हुई थी, जिसे अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए।


  • घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, चोरी गई पिस्टल को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है, क्योंकि किसी गलत व्यक्ति के हाथ में हथियार लगना शहर की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

    Share:

  • विशाखापत्तनम के पास बनेगा 15 अरब डॉलर का Google डेटा सेंटर, CM चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

    Tue Apr 28 , 2026
    डेस्क। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम के पास गूगल के 15 अरब डॉलर के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) डेटा सेंटर की मंगलवार को आधारशिला रखी। यह एक गीगावाट क्षमता वाला यह डेटा सेंटर भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे के विकास में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। गूगल के इस विशाल डेटा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved