img-fluid

हनीमून मर्डर केस: सोनम रघुवंशी को कोर्ट ने चौथी सुनवाई में दी जमानत

April 28, 2026

इंदौर। इंदौर शहर (Indore City) के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक महत्वपूर्ण कानूनी मोड़ (Legal Twist) आया है। राजा हत्याकांड की मुख्य आरोपियों में से एक, उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी (Wife Sonam Raghuvanshi) को अदालत (Court) से जमानत (Bail) मिल गई है। इस जानकारी की पुष्टि मृतक राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने की है।


  • विपिन रघुवंशी ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी को जमानत दी गई है। फिलहाल इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं है कि आरोपी सोनम रघुवंशी को कितने दिन के लिए जमानत दी गई है। ज्ञात हो कि राजा रघुवंशी की हत्या के बाद से ही पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही थी और सोनम रघुवंशी सहित अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। इस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी और रघुवंशी परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है।

    फिलहाल, जमानत मिलने के बाद अब इस मामले की आगामी अदालती सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। पुलिस ने केस में अपनी चार्जशीट पहले ही दाखिल कर दी है, और परिवार को उम्मीद है कि उन्हें भविष्य में उचित न्याय मिलेगा।

    Share:

  • 'आपको मामा कहना कहीं से गलत नहीं', उमर अब्दुल्ला ने की शिवराज सिंह चौहान की तारीफ

    Tue Apr 28 , 2026
    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की। श्रीनगर के SKICC में ग्रामीण विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के दौरान उन्होंने चौहान को जम्मू-कश्मीर का ‘सच्चा दोस्त और शुभचिंतक’ बताया। अब्दुल्ला ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोग आपको ‘मामा’ कहते हैं, जो कहीं से गलत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved