img-fluid

इंदौर: दिन का पारा फिर 40 डिग्री…सामान्य से 1 डिग्री कम

May 03, 2026

कल बारिश की संभावना, पारा भी गिरेगा

इंदौर। शहर (Indore) के तापमान (Temperature) में एक बार फिर उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। परसों 9 दिनों बाद 40 डिग्री के नीचे आने के बाद कल तापमान फिर बढ़कर 40 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों (Meteorologists) के अनुसार कल शहर में हल्की बारिश की संभावना है, जिसके कारण दिन और रात के तापमान में कमी आएगी।



  • विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम, लेकिन परसों की अपेक्षा 0.6 डिग्री ज्यादा था, वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और कल की अपेक्षा 0.1 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी रही और अधिकतम रफ़्तार 44 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज से ही आसमान पर बादल देखने को मिलेंगे और कल दिन में हल्की बारिश की संभावना है। इसके कारण कल एक तापमान गिरकर 37 से 38 डिग्री तक जा सकता है, वहीं रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।

    शुक्रवार तक राहत, शनिवार से फिर सताएगी गर्मी
    मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि शुक्रवार तक तापमान 40 डिग्री के नीचे ही रहने की संभावना हैं, जिससे शहर को तीखी गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं शनिवार से एक बार फिर तेज गर्मी का दौर शुरू हो सकता हैं, जिसके कारण तापमान 41 से 42 डिग्री तक जा सकता है। 20 मई तक ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है।

    Share:

  • पहले से ज्यादा ताकतवर वापसी,भारतीय सिनेमा के सीक्वल जिन्होंने बदली कमाई की तस्वीर..

    Sun May 3 , 2026
    नई दिल्ली । भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) में अब कहानी (Story) कहने का तरीका तेजी से बदल रहा है। पहले जहां एक फिल्म में पूरी कहानी समाप्त हो जाती थी, वहीं अब फिल्मों (Films) को कई भागों में प्रस्तुत किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि कई बार इन फिल्मों के दूसरे पार्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved