img-fluid

सोना-चांदी पर एक्सपर्ट्स की चेतावनी: अगले हफ्ते तेज उछाल नहीं, सीमित दायरे में रहेगा बाजार

May 04, 2026

नई दिल्ली। आने वाले सप्ताह में सोना और चांदी (Gold and Silver) की कीमतों में बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना कम है। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार फिलहाल कई वैश्विक और घरेलू (Global – Domestic) संकेतों के बीच फंसा हुआ है, जिससे बुलियन में सीमित दायरे में ही कारोबार देखने को मिल सकता है।

किन फैक्टर्स पर टिकी नजर?
विश्लेषकों के अनुसार US-Iran तनाव, वैश्विक आर्थिक आंकड़े और रुपये की चाल बाजार की दिशा तय करेंगे। खासतौर पर अलग-अलग देशों के PMI डेटा और अमेरिकी रोजगार आंकड़े-जैसे नॉन-फार्म पेरोल-निवेशकों की धारणा पर असर डालेंगे। ये संकेत यह भी तय करेंगे कि केंद्रीय बैंक आगे सख्ती बरतेंगे या नरमी दिखाएंगे, जिससे सोने-चांदी की मांग प्रभावित होती है।

पिछले हफ्ते का प्रदर्शन
Multi Commodity Exchange (MCX) पर सोना करीब 1% गिरकर लगभग 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी ने मजबूती दिखाते हुए 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंचकर बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि सोने में गिरावट के बावजूद निचले स्तर से हल्की रिकवरी भी देखने को मिली।


  • ग्लोबल संकेत क्या कहते हैं?
    अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशक धीरे-धीरे इक्विटी जैसे जोखिम वाले विकल्पों की ओर झुक रहे हैं, जिससे सोने-चांदी पर दबाव बना है। साथ ही कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण महंगाई और केंद्रीय बैंकों की सख्ती का डर भी बना हुआ है। ETF निवेशकों की बिकवाली ने भी बुलियन की चमक कुछ फीकी की है।

    रुपया और चुनाव भी अहम
    घरेलू बाजार में रुपये की चाल भी अहम भूमिका निभाएगी। मजबूत रुपया सोने की कीमतों को नीचे ला सकता है, जबकि कमजोर रुपया कीमतों को सहारा देता है। इसके अलावा आने वाले चुनावी नतीजों से भी बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है।

    निवेशकों के लिए सलाह
    विशेषज्ञों का मानना है कि अगले हफ्ते बड़े ट्रेंड की बजाय हल्के उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहकर कदम उठाने चाहिए और जल्दबाजी में बड़े निवेश से बचना बेहतर होगा।

    Share:

  • पश्चिम बंगाल : रैलियों और जुलूस पर पूरी तरह से प्रतिबंध, चुनाव आयोग ने जीत के जश्न पर लगाया ब्रेक ...

    Mon May 4 , 2026
    कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सोमवार को मतगणना (Vote Counting) के बीच चुनाव आयोग (Election Commission) ने सख्त निर्देश जारी किया है। आयोग ने साफ कर दिया है कि राज्य में कहीं भी जीत का जश्न (Victory Celebrations) मनाने के लिए रैलियों (Rallies) की अनुमति नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय के एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved