img-fluid

एअर इंडिया की फ्लाइट से सामान चोरी, व्यापारी के सूटकेस से घड़ी-परफ्यूम गायब, FIR दर्ज

May 05, 2026

इंदौर। इंदौर एयरपोर्ट पर लगेज से छेड़छाड़ और सामान चोरी का मामला सामने आया है। मुंबई से फ्लाइट से इंदौर पहुंचे एक व्यापारी के बैग का ताला टूटा मिला और अंदर रखा कीमती सामान गायब था। मामले में एरोड्रम थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता फर्नीचर व्यापारी हिमांशु गुप्ता निवासी श्रीनाथ रेजीडेंसी के अनुसार वे 2 मई को मुंबई से एअर इंडिया की फ्लाइट AI2591 से इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने अलसुबह 4 बजे अपने दो बैग चैकिंग काउंटर पर दिए थे। फ्लाइट 7 बजकर 25 मिनट की थी। इसके बाद इंदौर आकर जब उन्होंने एयरपोर्ट पर बैगेज बेल्ट नंबर-2 से अपना सामान लिया, तो बड़े सूटकेस का ताला टूटा था और चेन खुली हुई मिली।


  • वही फरियादी ने पूरे मामले की शिकायत एरोड्रम पुलिस को की थी जहां पुलिस ने चोरी की FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने एयरलाइन स्टाफ से भी घटना को लेकर जानकारी मांगी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। हिमांशु ने एअर इंडिया को मेल करने के साथ ट्वीट भी किया है। बहरहाल इंदौर एयरपोर्ट से एक यात्री का छोटा सा सामान भी चोरी होना सुरक्षा की दृष्टि से कही ना कही बड़े सवाल खड़े कर रहा है

    Share:

  • मिसाइल स्ट्राइक में फंसी अमीषा पटेल, दुबई में होने वाली थी लैंडिंग लेकिन डाइवर्ट की गई फ्लाइट

    Tue May 5 , 2026
    डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक बेहद तनावपूर्ण आपबीती साझा की है। न्यूयॉर्क से मुंबई की यात्रा कर रही अमीषा उस समय बड़ी मुसीबत में फंस गईं, जब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर हुए हालिया मिसाइल हमलों के कारण उनके विमान का मार्ग बदल दिया गया। अमीषा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved