
इंदौर। इंदौर (Indore) में आयोजित फेलिना फैशन शो सीज़न 5 (Felina Fashion Show Season 5) ने फैशन प्रेमियों के बीच एक शानदार छाप छोड़ी। यह भव्य आयोजन शेरटन ग्रैंड पैलेस में हुआ, जहाँ ग्लैमर, स्टाइल और क्रिएटिविटी का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस फैशन शो में मशहूर डिज़ाइनर शहजादा ने रैंप पर वॉक कर दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके डिज़ाइन और प्रेज़ेंस ने शो में चार चाँद लगा दिए। इसके अलावा कई अन्य प्रतिभाशाली डिज़ाइनर्स ने भी अपने यूनिक कलेक्शन प्रस्तुत कर फैशन इंडस्ट्री में अपनी पहचान को और मजबूत किया।
चीफ गेस्ट के रूप में जिनी देवलिया, शिखा काबरा और जानवी चंदवानी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ज्यूरी मेंबर्स के रूप में रुचि मनसानी, रेखा शिंदे , मनीषा भटनागर, सलोनी घरवाल और प्रिया तिवारी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

इस आयोजन की प्रमुख उपलब्धियाँ—
विनर : कोमल देवानी
1st रनर – अप : पुष्पावली ओझा
2nd रनर – अप : निशा
साथ ही, फेस ऑफ फेलीना 2026 का खिताब मिस शिवांगी अशुतोष को मिला। वहीं ब्रांड एंबेसडर 2026 के रूप में आर्या अजीत और नायरा माहेश्वरी को चुना गया।
इवेंट के सफल संचालन में टीम का अहम योगदान रहा—
•फाउंडर एवं डायरेक्टर पल्लवी प्रजापत
•को-ऑर्गनाइज़र रिमझिम राय एवं प्रियंका जैन
•टीम मेंबर हेमंत
इवेंट को और भव्य बनाने में स्पॉन्सर्स का भी विशेष सहयोग रहा, जिनमें इजीडिनर , लोविकटा प्रोफेशनल , आर के गोल्ड और पी एन जी ज्वेलर्स प्रमुख रहे।
पूरे इवेंट का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण और आकर्षक रहा, जहाँ मॉडल्स की शानदार वॉक, डिज़ाइनर्स की क्रिएटिविटी और बेहतरीन मैनेजमेंट ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
अंत में, शो डायरेक्टर अभिनीत सिंह एवं सोहल जी ने पूरे शो को बेहतरीन तरीके से निर्देशित कर इसे यादगार बना दिया। फेलिना फैशन शो सीज़न 5 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इंदौर फैशन और टैलेंट के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved