img-fluid

नाबालिग की मां को खाई में धक्का देने वाला युवक इंदौर से धराया

May 07, 2026

बड़गोंदा स्थित खोदरा महादेव मंदिर के पास खाई में धक्का देकर महिला को मारा था
इंदौर। एक नाबालिग लड़की (Minor girl) के प्यार में पड़े युवक (Youth) ने उसकी मां (mother) को बड़गोंदा इलाके में एक मंदिर (Temple) की खाई से धक्का देकर मार दिया था। हत्या के बाद वह इंदौर आकर भाई के घर चंदन नगर में छुप गया था। रात को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


  • एडिशनल एसपी ग्रामीण रूपेशकुमार द्विवेदी ने बताया कि राहुल अटोरिया नामक युवक बीते दिनों अपनी 16 साल की प्रेमिका और उसकी मां किरण को लेकर बड़गोंदा इलाके के खोदरा महादेव मंदिर दर्शन के लिए बाइक से गया था। वह किरण को धोखे से खाई के पास ले गया और धक्का दे दिया। खाई में गिरने से किरण की मौत हो गई। इसके बाद राहुल ने प्रेमिका को मां की मौत की खबर दिए बगैर बाइक पर बैठाया और चंदन नगर में रहने वाले भाई गणेश के घर लेकर आ गया। उसे पुलिस ने चंदन नगर से गिरफ्तार किया। आरोपी राहुल मूल रूप से हरदा का रहने वाला है। वहां उसका परिवार खेती-किसानी करता है। राहुल फिलहाल बड़गोंदा में रहता है।

    रिपोर्ट लिखाने के बहाने लेकर गया था, भाई ने खोली आरोपी की पोल
    राहुल और नाबालिग की पहचान स्कूल में पढ़ने के दौरान हुई थी और बाद में दोनों की सगाई हो गई थी। सगाई नाबालिग की मां किरण की मर्जी से ही हुई थी, लेकिन नाबालिग के पिता की तबीयत बिगड़ने के चलते सगाई टूट गई। बाद में राहुल ने नाबालिग और उसकी मां को परेशान करना बंद नहीं किया और उनका पीछा करता था। घटना के एक दिन पहले राहुल का फोन नाबालिग की मां के पास पहुंचा और उसने कहा कि जिस राहुल ठाकुर से तुम्हारा झगड़ा हुआ है उसकी रिपोर्ट लिखाने थाने चलते हैं। वह नाबालिग और उसकी मां को इसी बहाने घर से लेकर गया और रास्ते में खोदरा महादेव मंदिर दर्शन करने का बहाना बनाते हुए मंदिर लेकर गया और नााबलिग की मां किरण को खाई में धक्का दे दिया। इसके बाद नाबालिग को बाइक पर बैठाया और चंदन नगर में रहने वाले भाई गणेश के घर पहुंचा। यहां गणेश और राहुल ने नाबालिग को सिखाया कि कोई मां के बारे में पूछे तो कहना कि वह कहीं चली गई है। लेकिन रास्ते में ही गणेश ने बता दिया कि राहुल ने तुम्हारी मां को धक्का दे दिया। इसके बाद नाबालिग ने अपने भाई को घटना बताई।

    Share:

  • कई ढाबे सील किए... स्वच्छता अभियान के तहत गंदगी पाए जाने पर भी की कार्रवाई

    Thu May 7 , 2026
    शराब दुकानों पर लगी झाड़ू… 22 अवैध अहाते और ढाबों पर प्रकरण दर्ज इंदौर। शहर में कल आबकारी विभाग एक्शन मोड में नजर आया। शाम से रात तक आबकारी विभाग ने शहर की सभी शराब दुकानों की जांच करने के साथ ही आसपास संचालित हो रहे अवैध ढाबों जहां शराब पिलाई जा रही थी पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved