img-fluid

कई ढाबे सील किए… स्वच्छता अभियान के तहत गंदगी पाए जाने पर भी की कार्रवाई

May 07, 2026

  • शराब दुकानों पर लगी झाड़ू… 22 अवैध अहाते और ढाबों पर प्रकरण दर्ज

इंदौर। शहर में कल आबकारी विभाग एक्शन मोड में नजर आया। शाम से रात तक आबकारी विभाग ने शहर की सभी शराब दुकानों की जांच करने के साथ ही आसपास संचालित हो रहे अवैध ढाबों जहां शराब पिलाई जा रही थी पर कार्रवाई की। इस दौरान 22 प्रकरण भी दर्ज किए गए और कई ढाबों को सील भी किया गया, वहीं स्वच्छता अभियान के तहत शराब दुकानों के आसपास गंदगी पाए जाने पर दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी द्वारा आबकारी कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी और मनोज अग्रवाल सहित टीम के साथ चलाया गया यह अभियान देर रात तक जारी रहा। अभियान के दौरान शहर के कल्याण मिल, मालवा मिल, गंगानगर, स्कीम 140, भमोरी, एमआर-11, कनाड़िया, राजमोहल्ला, पलासिया, एमआर-10, परदेशीपुरा, राजेंद्र नगर, सब्जी मंडी और सिरपुर सहित कई क्षेत्रों में स्थित मदिरा दुकानों और इनके आसपास संचालित हो रही ढाबों की सघन जांच की गई। इस दौरान अवैध रूप से संचालित ढाबों पर कार्रवाई करते हुए कई ढाबों को सील किया गया। आबकारी विभाग ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले लोगों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किए। कार्रवाई में कुल 22 प्रकरण कायम किए गए, जिनमें लगभग 15 लीटर देसी और 120 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।


  • केसरबाग रोड पर 90 केन बीयर जब्त
    मालवा मिल क्षेत्र के उपनिरीक्षक आशीष जैन की टीम ने केसरबाग रोड पर एक दोपहिया वाहन (एमपी 09 वीएन 1144) से चार पेटियों में भरी 90 केन बीयर बरामद की। आरोपियों सुनील पिता सुरेश और शुभम पिता सुरेश के कब्जे से कुल 45 लीटर विदेशी जब्त की गई। शराब और वाहन की कीमत 81 हजार से ज्यादा बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।

    बाइक से शराब तस्करी पकड़ी
    बंबई बाजार क्षेत्र की प्रभारी उपनिरीक्षक मीरा सिंह की टीम ने पलसीकर चौराहे पर संदेह के आधार पर एक बाइक को रोककर जांच की। वाहन से 24 केन बीयर और 50 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई। मामले में सचिन पिता फतेसिंह और विष्णु पिता गोपाल के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

    अप्रैल माह में 50 लाख से ज्यादा की जब्ती
    आबकारी विभाग द्वारा 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाए गए विशेष अभियान में कुल 929 प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान 4,241 लीटर अवैध शराब, 16.837 किलोग्राम महुआ और 1207 किलोग्राम भांग जब्त की गई, साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त तीन दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए। विभाग के अनुसार जब्त सामग्री और वाहनों का अनुमानित मूल्य 50 लाख से ज्यादा है।

    गंदगी पर सख्त कार्रवाई
    कलेक्टर के स्वच्छता संबंधी निर्देशों के बाद आबकारी विभाग ने शराब दुकानों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया। जिन दुकानों के आसपास गंदगी पाई गई उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई और दुकान परिसर के साथ ही 50 मीटर परिधि तक साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

    Share:

  • पुलिस के पास पहुंचे इंदौर सिंधी समाज की पंचायतें और सामाजिक संगठन

    Thu May 7 , 2026
    सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों से हुए परेशान, सख्त कार्रवाई की हुई मांग इंदौर। सोशल मीडिया (Social Media) पर आपत्तिजनक टिप्पणियों (Objectionable comments) से परेशान होकर इंदौर (Indore) के सिंधी समाज (Sindhi community) की विभिन्न पंचायतों और सामाजिक संगठनों ने पुलिस से गुहार लगाई है। कल सभी पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे थे, जहां शिकायत बता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved