
इंदौर। इंदौर जीआरपी ने बीते 24 घंटों में जीआरपी ने जहां लाखों रुपये के जेवरों से भरे बैग यात्रियों को सुरक्षित लौटाए, वहीं मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। तीन अलग-अलग मामलों में जीआरपी की त्वरित कार्रवाई ने यात्रियों का भरोसा और मजबूत किया है।
दरअसल पहले मामले में प्रयागराज एक्सप्रेस के एस-2 कोच में यात्रा कर रहे यात्री मुकेश कुमार प्रजापत का जेवरों से भरा ट्रॉली बैग ट्रेन में ही छूट गया था। सूचना मिलते ही जीआरपी इंदौर ने महू चौकी को अलर्ट किया, जिसके बाद पुलिस टीम ने ट्रेन पहुंचते ही कोच की तलाशी लेकर दोनों बैग सुरक्षित बरामद कर लिए। बैग में करीब 57 ग्राम सोने के जेवरात, 9 हजार रुपये नगद और अन्य सामान रखा था, जिसकी कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपये बताई जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved