img-fluid

एल्बम बेवफा फेम संगीतकार सुनील बारी ने दिया युवाओं को सफलता का मंत्र…

May 13, 2026

  • सपने देखें, जुनूनी बनें, मेहनत करें, यही है कामयाबी की राह
  • शहर में आधुनिक म्यूजिक स्टूडियो से युवाओं को सिखाएंगे गुर

सारिका राय, जबलपुर। बॉलीवुड के नामचीन हस्तियों में शुमार म्यूजिक डायरेक्टर साजिद वाजिद, गायक सोनू निगम, हास्य कलाकार कपिल शर्मा जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम करने वाले शहर के संगीतकार सुनील बारी अब जबलपुर में आधुनिक म्यूजिक स्टूडियो खोलने का सपना पाल रहे हैं। इसी सिलसिले में अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच जबलपुर आकर यहां पर म्यूजिक स्टूडियो की बुनियाद के पहले तमाम इंतजाम पर बारिकी से नजर बनाए हुए हैं।



  • म्यूजिक एल्बम बेवफा के एक ट्रैक दिल में और कोई, रात में कोई और नशा…मुझमें और कोई है, उसमें कोई ओर है…से लोगों को दिवाना बनाने वाले संगीतकार सुनील बारी विगत दिवस अग्निबाण कार्यालय पहुंचे। बातचीत के दौरान प्रतिभाशाली संगीतकार सुनील बारी ने अपने संघर्ष के दास्तां सुनाते हुए बताया कि 25 वर्ष पहले एक छोटे से सपने और बड़े हौसले के साथ मुंबई पहुंचे थे। शुरुआती संघर्षों के दौर में उन्होंने लगातार मेहनत करते हुए खुद को संगीत की दुनिया में स्थापित किया और बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद जैसे बड़े नामों के साथ असिस्टेंट के रूप में काम करने का अवसर हासिल किया।
    जबलपुर में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले सुनील बारी ने बताया कि बचपन से ही संगीत के प्रति गहरा लगाव था। सीमित संसाधनों के बावजूद सपनों को नहीं छोड़ा। जब मुंबई पहुंचा तो सालों संघर्ष करता रहा। इस दौरान कई म्यूजिक लाइव शो और स्टेज परफॉर्मेंस किए। उन्होंने बताया कि संगीत की दुनिया में सफलता आसान नहीं होती, लेकिन निरंतर सीखने और मेहनत करने से रास्ते बनते जाते हैं।

    इंडिपेंडेंट म्यूजिक ग्रुप शुरू किया
    लंबे अनुभव के बाद अब संगीतकार सुनील बारी ने इंडिपेंडेंट म्यूजिक ग्रुप शुरू किया। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से वे नए और उभरते युवाओं को मौका देंगे। नए सिंगर्स, म्यूजिशियन और कंपोज़र्स को लॉन्च करेंगे। डिजिटल और यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर नया कंटेंट तैयार करेंगे। यूट्यूब और डिजिटल म्यूजिक के बढ़ते दौर को देखते हुए वे अपने प्लेटफॉर्म को एक नए आयाम तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

    संस्कारधानी में स्टूडियो खोलने की तैयारी
    सुनील बारी की खास योजना अब अपने गृह नगर जबलपुर के लिए है। उन्होंने बताया कि भविष्य में वे यहां एक आधुनिक म्यूजिक स्टूडियो खोलना चाहते हैं, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को मुंबई जाने से पहले ही प्रोफेशनल प्रशिक्षण और अवसर मिल सकें। युवाओं को मैसेज देते हुए सुनील बारी ने बताया कि सपने छोटे या बड़े नहीं होते, उन्हें पूरा करने का जुनून बड़ा होना चाहिए। अगर लगन और मेहनत हो तो छोटे शहर से निकलकर भी बड़ी पहचान बनाई जा सकती है।

    Share:

  • स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यों को टीम वर्क के साथ करें: निगमायुक्त

    Wed May 13 , 2026
    जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर नगर निगम अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने विभाग के समस्त अधिकारियों और टीम के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आगामी सर्वेक्षण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved