img-fluid

UP: मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव का आज लखनऊ के बैकुंठ धाम में होगा अंतिम संस्कार

May 14, 2026

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक स्वर्गीय मुलयाम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के छोटे बेटे प्रतीक यादव (Pratik Yadav) का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा. इस बात की जानकारी उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया पर साझा की. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि यह परिवार के लिए बेहद दुख की घड़ी है और अंतिम संस्कार में सभी की गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है।

प्रतीक यादव के निधन की खबर बुधवार सुबह सामने आई थी. बताया गया कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस खबर के सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।


  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतीक यादव के मौत की वजह ‘पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म’ बताई गई है. आसान भाषा में कहें तो फेफड़ों की नस में खून का थक्का जम गया था, जिसकी वजह से दिल और फेफड़ों ने अचानक काम करना बंद कर दिया. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच को पुख्ता करने के लिए विसरा (Viscera) और हार्ट के कुछ हिस्सों को केमिकल और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए सुरक्षित रखा है. विसरा को जांच के लिए भेजा गया है, ताकि किसी अन्य रसायन या जहर जैसी संभावना को भी स्पष्ट किया जा सके. अब विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत की पूरी वजह साफ हो सकेगी।

    डॉक्टरों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कुछ पुराने चोट के निशान भी मिले हैं. वहीं शुरुआती जांच में हृदय गति रुकने की पुष्टि हुई है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि बीमारी की वजह से बाएं पैर के अंगूठे का नाखून नीला पड़ा हुआ था।

    बता दें कि प्रतीक समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे. वह साधना गुप्ता और मुलायम सिंह यादव के बेटे थे. उनकी शादी अपर्णा से हुई थी, जो वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार बिष्ट की बेटी हैं. हालांकि प्रतीक यादव सक्रिय राजनीति से दूर रहते थे, लेकिन यादव परिवार से जुड़े होने की वजह से उनका नाम अक्सर चर्चा में रहता था. उनके निधन के बाद कई राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने शोक जताया।

    Share:

  • यूपी सरकार का बड़ा फैसला: हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, AC और सरकारी खर्चों पर भी सख्ती

    Thu May 14 , 2026
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सरकारी दफ्तरों (Government offices) की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने ऊर्जा बचत, सरकारी खर्चों में कटौती और डिजिटल कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई अहम फैसले लिए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद हुई पहली बैठक में मुख्यमंत्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved