img-fluid

भोजशाला आदेश के मद्देनजर शहर में चप्पे-चप्पे पर पुख्ता सुरक्षा

May 15, 2026

  • राजबाड़ा से लेकर शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात, लम्बी सुनवाई केबाद हाईकोर्ट के फैसले का सभी को है इंतजार

इंदौर। वर्षों पूर्व अयोध्या में राम मंदिर मामले को लेकर चलने वाली अदालती और अन्य कार्रवाई के चलते देशभर में सुरक्षा व्यवस्था रहती थी। उसी तरह का नजारा आज इंदौर में देखा गया। जब धार स्थित भोजशाला को लेकर हाईकोर्ट का फैसला आज संभावित है। खंडपीठ ने लगातार 26 दिनों तक भोजशाला मामले की सुनवाई की और फिर सभी पक्षों के तर्कों और साक्ष्यों के आधार पर फैसला सुरक्षित रखा था। पूजा होगी या नमाज इस पर आने वाले फैसले पर सभी की निगाह टिकी है और खासकर पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी से चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था की है।

अभी 4 अप्रैल से लेकर 12 मई तक इंदौर हाईकोर्ट में लगातार भोजशाला मामले में लगी 5 जनहित याचिकाओं और एक अपील पर सुनवाई चलती रही। घंटों की बहस और तर्कों-साक्ष्यों के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा। चूंकि कल से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो रहे हैं इसलिए आज फैसला आने की उम्मीद है। अभी तक भोजशाला में हर साल बसंत पंचमी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हिन्दुओं को पूजा और उसी के साथ कुछ समय नमाज के लिए भी समय दिया जाता है। इसके साथ ही जैन धर्मावलम्बियों ने भी पूजा अधिकार की मांग की है।


  • खंडपीठ में सुनवाई करने वाले न्यायमूर्ति द्वय विजय कुमार शुक्ला और आलोक अवस्थी ने धार पहुंचकर भी एएसआई के सर्वे और वहां की स्थिति को देखा। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद हाईकोर्ट को इस मामले में फैसला देने के निर्देश दिए गए थे।पिछले कई सालों से भोजशाला का विवाद चल रहा है और हर साल बसंत पंचमी को पूजा और नमाज के लिए पुलिस प्रशासन को कड़े बंदोबस्त करना पड़ते हैं। इस साल तो शुक्रवार का दिन आने से विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई और आज भी हाईकोर्ट फैसले के मद्देनजर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

    खासकर संवेदनशील इलाकों, जिनमें राजवाड़ा से लेकर बम्बई बाजार, खजराना, आजाद नगर सहित अन्य क्षेत्रों में माकुल सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी तरह की साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति ना बने। कलेक्टर शिवम वर्मा का कहना है कि एडीएम सहित सभी एसडीएम को भी अपने-अपने क्षेत्रों में नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। 2024 में कोर्ट आदेश पर ही एएसआई द्वारा भोजशाला परिसर का 98 दिनों तक वैज्ञानिक सर्वे किया और इस सर्वे में कई मूर्तियों, संस्कृत श्लोक, स्तंभ के साथ हिन्दू पक्ष के दावे को मजबूत करने वाले पुख्ता साक्ष्य मिले। कोर्ट ने भी एएसआई सर्वे की यह विस्तृत रिपोर्ट सभी पक्षों को सौंपी और उस पर फिर लगातार लम्बी कानूनी बहस चली, जिसके पश्चात सुरक्षित रखा गया फैसला आज दोपहर तक आने की उम्मीद है। हालांकि शासन-प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

    Share:

  • इंदौर में पेट्रोल 3.27 रुपए और डीजल 3.09 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ

    Fri May 15 , 2026
    आज सुबह 6 बजे से लागू हुई बढ़ी हुई दरें, लोगों पर बढ़ेगा बोझ इंदौर। इंदौर (Indore) सहित देश में आज सुबह पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) के बढ़े हुए दामों का झटका लगा है। इंदौर में पेट्रोल 3.27 रुपए और डीजल 3.09 रुपए महंगा हो गया है। गाड़ी की टंकी में महंगाई की ये […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved