
इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर गुरुवार को कई उड़ानें देरी से संचालित हुईं। आने और जाने वाली उड़ानों के लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेट हुई उड़ानों में मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद की उड़ानें प्रमुख थी। विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक पुणे से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई-6191) दोपहर 3:15 बजे के बजाए शाम 5 बजे आई। मुंबई से आने वाली इंडिगो फ्लाइट (6ई-6599) शाम 6:15 बजे की जगह रात 8:04 बजे इंदौर पहुंची।
एयरलाइन के अनुसार मुंबई एयरपोर्ट पर एटीसी कंजेशन के चलते देरी हुई। हैदराबाद से आने वाली इंडिगो फ्लाइट (6ई-621) रात 9.50 बजे के बजाए रात 11.25 बजे आई, वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-इंदौर फ्लाइट भी पिछले सेक्टर में देरी के कारण प्रभावित रही। इसी तरह जाने वाली उड़ानों में इंडिगो की फ्लाइट (6ई-995) इंदौर से चेन्नई के लिए दोपहर 3.55 बजे रवाना होना थी, लेकिन यह शाम 4.42 बजे उड़ान भर सकी। इंडिगो की फ्लाइट (6ई-6916) इंदौर से हैदराबाद के लिए शाम 6:45 बजे के स्थान पर रात 8.05 बजे रवाना हुई। इसका कारण फ्लाइट का मुंबई से देरी से इंदौर आना रहा। लेट होना बताया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स-1368) इंदौर से बेंगलुरु के लिए शाम 5 बजे की जगह 5.30 बजे रवाना हुई। इंडिगो की रात 10.20 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट हैदराबाद से देरी से आने के कारण रात 12.33 बजे रवाना हो सकी। उड़ानों को लेट होने के कारण नाराज यात्रियों ने कई बार एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved