img-fluid

इंदौर के बड़े प्रमुख चौराहों की हटेंगी बाधाएं

May 15, 2026

यातायात पुलिस ने तैयार किया प्लान

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले होंगे सुधार कार्य, संबंधित विभागों को लिखे पत्र

इंदौर। शहर (Indore) के व्यस्त चौराहों (Busy intersections) पर रोज लगने वाले जाम और अव्यवस्था को देखते हुए यातायात पुलिस (Traffic Police) ने चारों जोन के प्रमुख चौराहों को लेकर एक प्लान तैयार किया है। इन चौराहों पर गड़बडिय़ां, लेफ्ट टर्न पर बाधाएं चिन्हित की गई हैं। अकेले जोन-3 के ही 11 प्रमुख चौराहों को लेकर रिपोर्ट तैयार की गई है। इनमें लेफ्ट टर्न सुधार, डिवाइडर विस्तार, रोड चौड़ीकरण और बिजली पोल हटाने जैसे काम शामिल हैं।

लगातार शिकायतों के बाद अधिकारियों के निर्देश के बाद प्रमुख चौराहों पर निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। इसमें सभी जोन के 40 से ज्यादा चौराहे चिन्हित कर यहां की कमियों को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की गई है। इन कमियों को दूर कर सुधार कार्य कर इन चौराहों को व्यवस्थित किया जाएगा, यातायात के अधिकारियों के मुताबिक, पहले उन चौराहों का सुधार कार्य किया जाएगा, जो ब्रिक्स सम्मेलन से जुड़े हैं। जोन-3 में भी कई प्रमुख चौराहे ऐसे हैं, जहां कई तरह के सुधार कार्य किए जाना है। इसमें गीताभवन, इंडस्ट्री हाउस, मधुमिलन, संजय सेतु, हुकुमचंद घंटाघर, पलासिया, नवलखा, जीपीओ, लैंटर्न, नंदलालपुरा, जंजीरवाला से धोबी घाट तक शामिल हैं। इनमें डिवाइडर से लेकर बिजली पोल तक हटाना शामिल है, साथ ही कई लेफ्ट टर्न बनाने के साथ ही उनकी चौड़ाई बढ़ाई जाना प्रस्तावित है। हुकुमचंद घंटाघर चौराहे पर चारों तरफ लेफ्ट टर्न के लिए डिवाइडर बनाए जाएंगे। सभी जोन के कुछ चौराहे ऐसे हैं, जहां अब नए सिग्नल भी लगाए जाएंगे।

कुछ ये प्रमुख चौराहे भी शामिल
जोन 1 से कालानी नगर, वायरलेस टी, किला मैदान टर्निंग, महेश गार्ड लाइन, मरीमाता को शामिल किया है। जोन-2 से एलआईजी, रसोमा, एमआर-9, रोबोट, रेडिसन, पीपल्याहाना, बंगाली चौराहा सूची में है। जोन-4 में टावर चौराहा, महूनाका, पलसीकर चौराहा, अग्रसेन चौराहा, यशवंत रोड चौराहा शामिल किए गए हैं, जहां पेड़ों के ठूंठ से लेकर बिजली के पोल तक बाधाओं में शामिल हैं, जिन्हें हटाने के लिए पत्र लिखे गए हैं।

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले होगा काम
वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, पहले उन चौराहों पर काम किया जाएगा, जो ब्रिक्स सम्मेलन वाले रूट पर हैं। कई मेहमान 56 दुकान, मंदिरों और राजबाड़ा भ्रमण भी करेंगे। इनके रूट में आने वाले चौराहे सूची में प्राथमिकता पर रखे गए हैं।

Share:

  • इंदौर में आवासीय प्लाट पर बनी 3 और होटल सील

    Fri May 15 , 2026
    – अब तक 19 होटल की गई सील, निगम ने 25 को दिए थे नोटिस – हॉस्टल के खिलाफ कार्रवाई करने में निगम की रुचि नहीं इंदौर। नगर निगम (Municipal council) द्वारा महालक्ष्मी नगर (Mahalakshmi Nagar) क्षेत्र में आवासीय प्लाट (residential plots) पर बनी तीन और होटल (hotels) सील कर दी गई है। इसके साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved